सब्सक्राइब करें

Nautapa Cool Recipes: नौतपा में किचन की गर्मी से परेशान? बिना गैस जलाए बनाएं ये टेस्टी रेसिपीज

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shivani Awasthi Updated Tue, 26 May 2026 12:37 PM IST
सार

Without Gas Easy Recipes: नौतपा की गर्मी में बिना गैस जलाए बनने वाली रेसिपीज जैसे ओवरनाइट ओट्स, दही चाट, फ्रूट सलाद, स्प्राउट्स भेल और सैंडविच शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ हेल्दी भी होती हैं। ये रेसिपीज जल्दी तैयार हो जाती हैं और किचन की गर्मी से राहत देती हैं।
 

विज्ञापन
Nautapa 2026 No Cook Recipes For Summer In Hindi Bina Gas Ke Khane Mein Kya Banaye
गर्मी में क्या बनाएं ताकि पसीने से बचाव हो - फोटो : AI

Garmi Me Bina Gas Jalaye Kya Banayen: नौतपा की भीषण गर्मी सिर्फ बाहर ही नहीं, घर के किचन को भी तंदूर बना देती है। ऐसे में घंटों गैस के सामने खड़े होकर खाना बनाना किसी चुनौती से कम नहीं लगता। तेज तापमान, उमस और गर्म हवा की वजह से लोगों का मन भारी और मसालेदार खाने से भी हटने लगता है। यही कारण है कि गर्मियों में हल्का, ठंडा और जल्दी बनने वाला खाना सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है।



खासकर गृहिणियों और कामकाजी लोगों के लिए बिना गैस जलाए बनने वाली रेसिपीज राहत का काम करती हैं। ये रेसिपीज न सिर्फ समय बचाती हैं बल्कि शरीर को ठंडक और एनर्जी भी देती हैं। दही, फल, भीगे हुए ओट्स, चना, खीरा और ड्राई फ्रूट्स जैसी चीजों से कई स्वादिष्ट डिशेज आसानी से तैयार की जा सकती हैं।

अगर आप भी नौतपा में किचन की गर्मी से परेशान हैं और कुछ हेल्दी, टेस्टी और इंस्टेंट बनाना चाहते हैं, तो ये आसान नो-कुक रेसिपीज आपके बहुत काम आएंगी। इन रेसिपीज को बनाने में गैस की जरूरत नहीं पड़ेगी और परिवार भी स्वाद लेकर खाएगा।

Nautapa 2026 No Cook Recipes For Summer In Hindi Bina Gas Ke Khane Mein Kya Banaye
oats recipes - फोटो : Adobe stock

नौतपा में बिना गैस जलाए बनने वाली आसान रेसिपीज
 

ओट्स
 

  • ओवरनाइट ओट्स से दिन की हेल्दी शुरुआत करें।
  • एक जार में ओट्स, दूध और चिया सीड्स मिलाएं।

  • इसमें शहद और कटे हुए फल डालें।

  • रातभर फ्रिज में रखें और सुबह ठंडा-ठंडा खाएं।

  • यह शरीर को एनर्जी और ठंडक दोनों देता है।

Trending Videos
Nautapa 2026 No Cook Recipes For Summer In Hindi Bina Gas Ke Khane Mein Kya Banaye
फ्रूट चाट - फोटो : freepik.com

दही चाट
 

  • दही में उबले चने, खीरा और टमाटर मिलाएं।
  • ऊपर से चाट मसाला और धनिया डालें।
  • स्वाद बढ़ाने के लिए अनार के दाने भी डाल सकते हैं।
  • यह हल्का और पेट के लिए फायदेमंद होता है।
  • दही चाट गर्मियों का परफेक्ट स्नैक्स है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Nautapa 2026 No Cook Recipes For Summer In Hindi Bina Gas Ke Khane Mein Kya Banaye
स्प्राउट्स - फोटो : Adobe Stock

स्प्राउट्स भेल
 

  • अंकुरित मूंग, प्याज, टमाटर और खीरा मिलाएं।

  • इसमें नींबू रस और काला नमक डालें।

  • ऊपर से सेव या मूंगफली डालकर क्रंची टेस्ट पाएं।

  • यह हेल्दी और इंस्टेंट स्नैक है।

विज्ञापन
Nautapa 2026 No Cook Recipes For Summer In Hindi Bina Gas Ke Khane Mein Kya Banaye
फ्रूट सलाद और योगर्ट बाउल - फोटो : Adobe

फ्रूट सलाद और योगर्ट बाउल
 

  • तरबूज, खरबूजा, केला और सेब काट लें।

  • इसमें ठंडा दही और ड्राई फ्रूट्स मिलाएं।

  • चाहें तो ऊपर से शहद डाल सकते हैं।

  • यह बॉडी को हाइड्रेट रखने में मदद करता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed