सब्सक्राइब करें

Nautapa: नौतपा में बैग के अंदर ये तीन साधारण चीजें रखकर न निकलें बाहर, वरना हो सकता है हादसा

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Tue, 26 May 2026 03:29 PM IST
सार

Do Not Keep These Things During Nautapa: इन दिनों भीषण गर्मी की वजह से बहुत से लोग परेशान हैं। बहुत जगहों पर तामपान 40 डिग्री से अधिक चल रहा है। ऐसे में अगर आप बैग कुछ चीजें रखते हैं तो वो आपके लिए खतरनाक हो सकता है।

विज्ञापन
Nautapa Travel Safety: Never Keep Power Bank Deodorant or Lighter Inside Your Bag While Traveling in Extreme H
नौतपा की वजह से बैग के अंदर न रखें ये चीजें - फोटो : AI

Bag Ke Andar Bhulkar Bhi Na Rakhen Ye Chijen: इन दिनों नौतपा चल रहा है और आसमान से बरसती आग ने आम इंसान का जीना मुहाल कर दिया है। इस रिकॉर्डतोड़ गर्मी और लू के बीच सफर करना किसी चुनौती से कम नहीं है। उत्तर भारत के अधिकतर जगहों पर तापमान पूरे दिन 40 डिग्री से अधिक रह रहा है। ऐसे में अक्सर ये देखने को मिलता है कि लोग अपनी जरूरत का हर सामान एक ही बैग या सूटकेस में ठूंस लेते हैं।



मगर नौतपा की इस भीषण तपन में बंद बैग के अंदर का तापमान किसी भट्टी जैसा (50 डिग्री से ऊपर) हो जाता है। ऐसी स्थिति में आपको बैग के अंदर भूलकर भी कुछ चीजें नहीं रखनी चाहिए, वरना कभी भी गंभीर हासदा हो सकता है और आपका पूरा बैग पल भर में आग के ढेर में बदल सकता है। आइए इस लेख में समझते हैं कि सफर के दौरान किन तीन चीजों से क्या खतरा हो सकता है।

Nautapa Travel Safety: Never Keep Power Bank Deodorant or Lighter Inside Your Bag While Traveling in Extreme H
नौतपा में बैग के अंदर ये चीजें न रखें - फोटो : Freepik

पावर बैंक बन सकता है बम

  • पावर बैंक के अंदर लिथियम-आयन बैटरी होती है, जो अत्यधिक गर्मी और उमस को बर्दाश्त नहीं कर पाती है।
  • अत्यधिक दबाव बढ़ने पर पावर बैंक बैग के अंदर ही तेज धमाके के साथ फट सकता है और कपड़ों में भीषण आग लगा सकता है।
  • बंद बैग के अंदर वेंटिलेशन न होने से बैटरी के अंदर 'थर्मल रनवे' शुरू हो जाता है, जिससे बैटरी के अचानक फूलने से ये हादसा होता है।

 

Trending Videos
Nautapa Travel Safety: Never Keep Power Bank Deodorant or Lighter Inside Your Bag While Traveling in Extreme H
नौतपा में बैग के अंदर ये चीजें न रखें - फोटो : Adobe Stock Photos

डियोड्रेंट या परफ्यूम स्प्रे

  • डियोड्रेंट, बॉडी स्प्रे या परफ्यूम की मेटल कैन के अंदर बेहद उच्च दबाव पर लिक्विड गैस भरी होती है।
  • नौतपा की गर्मी से कैन का दबाव इतना बढ़ जाता है कि वह किसी लोहे के बम की तरह फट जाती है, जो सफर में जानलेवा साबित हो सकता है।
  • विज्ञान के नियम के अनुसार, जब तापमान बढ़ता है तो कैन के अंदर की गैस तेजी से फैलने की कोशिश करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Nautapa Travel Safety: Never Keep Power Bank Deodorant or Lighter Inside Your Bag While Traveling in Extreme H
नौतपा में बैग के अंदर ये चीजें न रखें - फोटो : AI

सिगरेट लाइटर

  • पॉकेट लाइटर के अंदर बेहद ज्वलनशील 'ब्यूटेन गैस' लिक्विड के रूप में भरी होती है, जो हवा के संपर्क में आते ही आग पकड़ती है।
  • बंद सूटकेस या ट्रैवल बैग की भट्टी जैसी गर्मी से लाइटर का सस्ता प्लास्टिक का ढांचा आसानी से पिघल सकता है।
  • प्लास्टिक पिघलते ही गैस लीक हो जाती है और सफर के दौरान बैग के हिलने-डुलने से जरा सा घर्षण होते ही पूरा बैग सुलग उठता है।

 

विज्ञापन
Nautapa Travel Safety: Never Keep Power Bank Deodorant or Lighter Inside Your Bag While Traveling in Extreme H
नौतपा में बैग के अंदर ये चीजें न रखें - फोटो : AI जनरेटेड
नौतपा में सुरक्षित सफर के लिए कुछ जरूरी बातें
  • अगर सफर में डियोड्रेंट या पावर बैंक ले जाना जरूरी है, तो उसे कपड़ों के बीच दबाने के बजाय बैग की बाहरी जालीदार जेब में रखें।
  • अपने ट्रैवल बैग को ट्रेन, बस या कार की खिड़की के पास उस जगह बिल्कुल न रखें, जहां सूरज की तेज और सीधी किरणें पड़ रही हों।
  • सफर के दौरान कोई भी गैजेट्स बैग में रखने से पहले उसे पूरी तरह से ऑफ कर दें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed