{"_id":"6a157970bf3ad42c18096a93","slug":"alwar-news-speeding-car-hits-youths-standing-roadside-one-dead-two-injured-including-constable-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: सड़क किनारे खड़े युवकों से टकराई तेज रफ्तार कार, एक की मौत, कांस्टेबल समेत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: सड़क किनारे खड़े युवकों से टकराई तेज रफ्तार कार, एक की मौत, कांस्टेबल समेत दो घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: अलवर ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 04:14 PM IST
विज्ञापन
सार
रामगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े युवकों से टकरा गई, जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक और कार चला रहा कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की जानकारी लेती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 26 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक और कार चला रहा कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा पिपरोली गांव के पास उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार कार ट्रक को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े युवकों से टकरा गई और पलट गई।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार पलखड़ी निवासी कैफ और उसका साथी अकरम बाइक से रिश्तेदार के घर पिपरोली जा रहे थे। रास्ते में दोनों युवक गांव के पास सड़क किनारे रुके हुए थे। इसी दौरान रामगढ़ थाने के कांस्टेबल कैलाश की कार अचानक बेकाबू होकर उनकी तरफ आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Dausa: सिकंदरा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवकों की मौत, CCTV खंगाल रही पुलिस
टक्कर इतनी तेज थी कि कैफ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अकरम और कांस्टेबल कैलाश गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।