सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Nagaur News: Father Accused of Abusing His Minor Daughters, Nagaur Police Detains the Accused, Case Registered

कलयुगी पिता का शर्मनाक चेहरा; अपनी ही नाबालिग बेटियों को बनाया हवस का शिकार, नागौर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: नागौर ब्यूरो Updated Tue, 26 May 2026 03:11 PM IST
विज्ञापन
सार

नागौर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। कोतवाली थाना क्षेत्र में एक पिता पर अपनी ही दो नाबालिग बेटियों के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
 

Nagaur News: Father Accused of Abusing His Minor Daughters, Nagaur Police Detains the Accused, Case Registered
कलयुगी पिता ने नाबालिग बेटियों के साथ की दरिंदगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जिले में पिता के रिश्ते की पवित्रता को चूर-चूर कर देने वाला एक जघन्य मामला सामने आया है। 35 वर्षीय एक व्यक्ति, जिसे अपनी बेटियों की सुरक्षा का सबसे बड़ा जिम्मा संभालना चाहिए था, उसी ने अपनी 11 और 12 वर्षीय नाबालिग बेटियों को अपनी हवस का शिकार बना लिया। यह घटना इंसानियत के सबसे काले और शर्मनाक अध्याय के रूप में दर्ज हो गई है।



कोतवाली थाना क्षेत्र का रहने वाला यह आरोपी पिता अपनी पत्नी के घर से बाहर जाने का फायदा उठाकर दोनों मासूम बेटियों के साथ बार-बार यौन शोषण करता था। मां जब अपनी छोटी बहन के घर गई हुई थी, तब आरोपी ने अपनी ही संतानों पर ज्यादती की। न केवल शारीरिक संबंध बनाए, बल्कि बच्चों को मौत की धमकी देकर चुप रहने को मजबूर भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार देर रात दोनों बच्चियों की मां जब वापस लौटी और सच्चाई पता चली तो वह टूट गई। वह रोती हुई अपनी दोनों मासूम बेटियों को लेकर सीधे नागौर महिला थाने पहुंची और अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। रिपोर्ट में उसने बताया कि उसके चार बेटियां हैं और आरोपी पति उसकी गैरमौजूदगी में दो बड़ी बेटियों के साथ दुष्कर्म करता था।
विज्ञापन
Trending Videos


ये भी पढ़ें: Ajmer News: सुनसान पहाड़ी इलाके में मिली युवती की लाश, अपहरण और दुष्कर्म के बाद हत्या, आरोपी ने खाया जहर

महिला थाना पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तुरंत पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म और बच्चों के यौन शोषण संबंधी अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी पिता को देर रात ही हिरासत में ले लिया गया है और उससे सख्त पूछताछ की जा रही है।

जांच अधिकारी सीतीश कुमार मीणा ने बताया- पीड़िता मां की तहरीर पर तुरंत कार्रवाई की गई है। दोनों नाबालिग बच्चियों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। हम सबूत जुटा रहे हैं और आरोपी को सलाखों के पीछे भेजने के लिए मजबूत केस तैयार कर रहे हैं।

यह मामला उन हजारों बेटियों की चीख बन गया है जिन्हें अपने ही घर में सबसे बड़ा खतरा अपने पिता से महसूस होता है। जहां एक पिता अपनी बेटी की डोली उठाने का सपना देखता है, वहीं इस पिता ने अपने ही हाथों से अपनी बेटियों का बचपन छीन लिया।

नागौर सहित पूरे राजस्थान में इस घटना ने गुस्से और दर्द की लहर पैदा कर दी है। लोग सोशल मीडिया पर आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे हैं। पुलिस इस मामले को विशेष प्राथमिकता पर जांच कर रही है। दोनों पीड़ित बच्चियों को सुरक्षा और मनोवैज्ञानिक सहायता प्रदान की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed