सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh News ›   begun leopard movement chittorgarh leopard entered village calf hunted rajasthan news

Chittorgarh: बेगूं में बढ़ा लेपर्ड का मूवमेंट, पानी की तलाश में आबादी तक पहुंच रहे तेंदुए; लोगों में दहशत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चित्तौड़गढ़ Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो Updated Tue, 26 May 2026 04:32 PM IST
विज्ञापन
सार

चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं क्षेत्र में इन दिनों लेपर्ड का मूवमेंट लगातार बढ़ रहा है। भीषण गर्मी और पानी की कमी के कारण तेंदुए जंगल छोड़कर आबादी वाले इलाकों तक पहुंच रहे हैं। अलग-अलग जगहों पर दो लेपर्ड देखे गए, जिनके वीडियो राहगीरों और ग्रामीणों ने मोबाइल में रिकॉर्ड किए।

begun leopard movement chittorgarh leopard entered village calf hunted rajasthan news
गांव में लगे पानी के होज के समीप बैठा पेंथर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं क्षेत्र में इन दिनों लेपर्ड का मूवमेंट लगातार बढ़ता दिखाई दे रहा है। भीषण गर्मी और जंगलों में पानी की कमी के कारण तेंदुए अब आबादी वाले इलाकों की ओर रुख कर रहे हैं। क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर लेपर्ड देखे जाने के बाद ग्रामीणों और राहगीरों में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोगों ने इन वन्यजीवों के वीडियो भी अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किए हैं, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के एक किसान अपने खेत पर गया था, जहां पत्थर निकालने का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक जंगल की तरफ से दो लेपर्ड वहां पहुंच गए। इनमें एक बड़ा और दूसरा छोटा लेपर्ड बताया जा रहा है। तेंदुओं को अचानक सामने देखकर वहां मौजूद लोग घबरा गए। हालांकि कुछ लोगों ने दूर से उनके वीडियो भी बना लिए। बताया जा रहा है कि दोनों लेपर्ड कुछ देर तक इलाके में घूमते रहे और फिर वापस जंगल की ओर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पानी की खेल में पानी पीते दिखा लेपर्ड

तीन दिन पहले भी क्षेत्र में लेपर्ड देखे जाने की घटना सामने आई थी। बालाजी मंदिर के पास बनी पानी की खेल में एक लेपर्ड पानी पीते हुए नजर आया था। वहां से गुजर रहे एक कार चालक ने इसका वीडियो बना लिया। वीडियो में लेपर्ड कुछ देर तक पत्थर की दीवार पर बैठा दिखाई दिया और बीच-बीच में गुर्राता भी नजर आया। इस घटना के बाद आसपास के गांवों में लोगों के बीच डर का माहौल बन गया।

विज्ञापन
Trending Videos


यह भी पढ़ें- Rajasthan: जासूसी मामले में आरोपी झाबरा राम को मिली जमानत, गिरफ्तारी प्रक्रिया में कानूनी चूक पर सख्त टिप्पणी

बछड़े का किया शिकार

स्थानीय लोगों के अनुसार, अगले ही दिन सूचना मिली कि पास के उत्थेन गांव में एक लेपर्ड ने बाड़े में घुसकर एक बछड़े का शिकार कर लिया। घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। ग्रामीणों का कहना है कि जंगल से लगे गांवों में अब शाम होते ही लोगों में डर का माहौल बन जाता है। ग्रामीणों के मुताबिक जोगणियां माता घाटी, गोल डूंगरी, गोपालपुरा और आसपास के क्षेत्रों में लेपर्ड का मूवमेंट लगातार बढ़ रहा है। जोगणियां माता वन खंड से शाम ढलते ही तेंदुए आबादी की ओर निकल आते हैं। गर्मी के चलते पानी और भोजन की तलाश में ये वन्यजीव गांवों तक पहुंच रहे हैं।

वन विभाग सतर्क, लोगों से सावधानी बरतने की अपील

लगातार सामने आ रही घटनाओं के बाद वन विभाग भी सतर्क हो गया है। विभाग की टीम इलाके में निगरानी कर रही है। साथ ही ग्रामीणों से रात के समय अकेले बाहर नहीं निकलने और बच्चों व पशुओं को सुरक्षित रखने की अपील की गई है। वन विभाग ने लोगों से लेपर्ड दिखाई देने पर तुरंत सूचना देने को भी कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed