सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Kirori Lal Meena Raids Chomu Units, Fake Groundnut Seed Packaging Racket Exposed

Jaipur News: चौमूं में कृषि मंत्री किरोड़ी लाल की रेड, नकली मूंगफली बीज पैकेजिंग का बड़ा खुलासा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Tue, 26 May 2026 02:48 PM IST
विज्ञापन
सार

जयपुर के चौमूं स्थित सिल्वर पार्क (रीको) में कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा की अगुवाई में हुई कार्रवाई में कथित नकली और अमानक मूंगफली बीज पैकेजिंग का बड़ा मामला सामने आया है। छापेमारी के दौरान लाखों खाली बैग, हजारों पैक बीज बैग, हाईटेक मशीनें और बड़ी मात्रा में मूंगफली स्टॉक बरामद किया गया।

Jaipur News: Kirori Lal Meena Raids Chomu Units, Fake Groundnut Seed Packaging Racket Exposed
किरोड़ी लाल मीणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Jaipur News: कृषि विभाग ने किसानों को नकली और अमानक बीजों से बचाने के लिए प्रदेशभर में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान जयपुर के चौमूं स्थित सिल्वर पार्क (रीको) में बड़ी कार्रवाई की है। यहां ‘एग्रो जेनिक्स क्रॉप साइंस’ और ‘जीएम एग्रो इंडस्ट्रीज’ नामक अनधिकृत इकाइयों में ‘श्री बालाजी एग्रो सीकर’ के नाम से कथित तौर पर गुणवत्ताहीन मूंगफली बीजों की अवैध पैकेजिंग का मामला सामने आया है।



कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने बताया कि जोधपुर, बीकानेर, सीकर, चूरू समेत कई जिलों में कृषि विभाग की टीमों ने एक साथ निरीक्षण और कार्रवाई अभियान चलाया। इस दौरान अमानक बीज और कृषि उत्पादों के निर्माण व पैकेजिंग में शामिल कई अवैध इकाइयों पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौमूं स्थित इकाई से किसान-510 (RG-510), SG-551 और RG-578 किस्मों के नाम पर पैकेजिंग के लिए उपयोग किए जा रहे लाखों खाली बैग और हजारों पैक किए हुए बैग बरामद किए गए। मौके से करीब 60 लाख खाली मूंगफली बोरियां और लगभग 2 लाख साबुत मूंगफली की बोरियां भी मिलीं। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि इन बोरियों से दाना निकालकर उसे बीज के रूप में पैक किया जा रहा था।
विज्ञापन
Trending Videos

निरीक्षण के दौरान मूंगफली से दाना निकालने वाली हाईटेक मशीनें और पैकेजिंग सिलाई मशीनें भी जब्त की गईं। विभाग ने संबंधित इकाइयों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है।
इनका कहना है-
प्रदेश सरकार एवं कृषि विभाग किसानों को आगामी बुवाई सत्र के लिए उन्नत, प्रमाणित एवं उच्च गुणवत्ता वाले बीज उपलब्ध कराने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं। किसानों के हितों की सुरक्षा तथा कृषि क्षेत्र में गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
कृषि मंत्री - किरोड़ी लाल

 



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed