सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Panchayat Elections: 78 percent Voter Turnout in the First Phase, Find Out the Status in Each Distric

Himachal Panchayat Elections: हिमाचल में रिकॉर्ड 78.83 फीसदी मतदान, जानें किस जिले की क्या स्थिति

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 26 May 2026 10:05 PM IST
विज्ञापन
सार

 पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के पहले चरण में 1293 पंचायतों में मतदाताओं ने मतदान प्रक्रिया में बढ़कर भाग लेकर गांव की सरकार चुनने में अपनी भागीदारी निभाई। 

Himachal Panchayat Elections: 78 percent Voter Turnout in the First Phase, Find Out the Status in Each Distric
पंचायत चुनाव में महिला वोटर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को लू के बीच पंचायतों में रिकॉर्ड 78.83 फीसदी मतदान हुआ। पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के पहले चरण में 1293 पंचायतों में मतदाताओं ने मतदान प्रक्रिया में बढ़कर भाग लेकर गांव की सरकार चुनने में अपनी भागीदारी निभाई। वर्ष 2021 के मुकाबले इस बार पहले चरण में 1.83 फीसदी अधिक मतदान हुआ है जबकि वर्ष 2015 में हुए पंचायतीराज संस्थाओं के पहले चरण में 68.59 फीसदी मतदान हुआ था। कुल्लू जिले में सबसे अधिक 84.43 और लाहौल-स्पीति में सबसे कम लगभग 69.40 फीसदी मतदान हुआ। वोट डालने में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं ने अधिक उत्साह दिखाया। राज्य के 10 जिलों में महिला मतदाताओं का मतदान प्रतिशत पुरुषों की तुलना में अधिक रहा। कुल्लू में महिला मतदान प्रतिशत सबसे अधिक लगभग 85 फीसदी रहा। सिरमौर जिले में तिलोरधार पंचायत के धर्मीन बूथ में सबसे अधिक 97 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।

Trending Videos

पंचायतों में सुबह 7:00 से दोपहर 3:00 बजे तक मतदान हुआ। मतदाताओं ने प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्यों के अलावा जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य के लिए वोट डाले। प्रधान, उपप्रधान व वार्ड सदस्य की गिनती मतदान समाप्त होने के बाद शुरू हुई जबकि जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य के लिए पड़े मतों की गिनती 31 मई को होगी। राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक वर्ष 2021 में पंचायती राज संस्थाओं के प्रथम चरण के चुनाव में 1228 पंचायतों में करीब 77 प्रतिशत मतदान हुआ था, इस बार 78.83 फीसदी मतदान हुआ है।  आयोग के मुताबिक 250 जिला परिषद वार्डों और 1684 पंचायत समिति वार्डों की मतगणना 31 मई को करवाई जाएगी और परिणाम उसी दिन घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले चरण में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही। 28 और 30 मई को दूसरे और तीसरे चरण में मतदान होना है। 31 मई को नगर निगम और जिला परिषद बीडीसी सदस्य के नतीजे आएंगे।- अनिल खाची, राज्य निर्वाचन आयुक्त

विज्ञापन

किस जिले में कितना फीसदी मतदान

क्रम जिला मतदान प्रतिशत
1 कुल्लू 84.43
2 सिरमौर 83.41
3 सोलन 81.06
4 चंबा 80.88
5 शिमला 80.45
6 मंडी 79.80
7 ऊना 78.80
8 बिलासपुर 77.39
9 कांगड़ा 75.81
10 किन्नौर 73.59
11 हमीरपुर 73.12
12 लाहौल-स्पीति 69.40

वार्ड सदस्य पद के लिए चुनावी समर में उतरी प्रत्याशी की मौत

चंबा में वार्ड सदस्य पद के चुनाव अब निर्वाचन आयोग की ओर से दी जाने वाली तिथि के अनुसार ही संभव हो पाएंगे। 26 मई को पहले चरण के तहत पंचायत के इस वार्ड में चुनाव होना निर्धारित रहा। महिला प्रत्याशी जान देई पत्नी मान सिंह की मतदान प्रक्रिया से पूर्व ही बीमारी के चलते मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद जिला निर्वाचन आयोग की ओर से वार्ड सदस्य पद के लिए दो प्रत्याशियों में से एक की मौत की सूचना प्रदेश निर्वाचन आयोग को दी गई। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि वार्ड सदस्य पद के लिए चुनाव में उतरी महिला प्रत्याशी की मौत की सूचना निर्वाचन आयोग को दे दी गई है। प्रदेश निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार ही आगामी कदम बढ़ाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed