{"_id":"6a156c8358bf4772a80f8b9c","slug":"miscreants-on-a-vehicle-shoot-student-in-prayagraj-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज: मोबाइल स्नैचिंग के बाद बदमाशों का पीछा कर रहे इविवि के छात्र को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज: मोबाइल स्नैचिंग के बाद बदमाशों का पीछा कर रहे इविवि के छात्र को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Tue, 26 May 2026 03:18 PM IST
विज्ञापन
सार
चैथम लाइन स्थित पंत हॉस्टल निवासी मिथिलेश कुमार इविवि से पीएचडी कर रहा है। शनिवार रात करीब 10 बजे वह अपने साथियों के साथ खाना खाने के बाद टहल रहा था।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
प्रयागराज के सलोरी स्थित वनस्पति अनुसंधान केंद्र ओवरब्रिज के पास मोबाइल फोन छीनकर भाग रहे बाइक सवार बदमाशों का पीछा कर रहे इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के पीएचडी छात्र को गोली मार दी गई। छात्र को बेली अस्पताल में भर्ती कराया गया। कर्नलगंज पुलिस ने वारदात के दो दिन बाद अज्ञात दो बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
चैथम लाइन स्थित पंत हॉस्टल निवासी मिथिलेश कुमार इविवि से पीएचडी कर रहा है। शनिवार रात करीब 10 बजे वह अपने साथियों के साथ खाना खाने के बाद टहल रहा था। सलोरी के वनस्पति अनुसंधान केंद्र ओवरब्रिज के पास बाइक सवार दो बदमाश आंबेडकर हॉस्टल निवासी एक छात्र का मोबाइल छीनकर पंत हॉस्टल की ओर भागने लगे। शोर सुनकर मिथिलेश और अन्य छात्रों ने बदमाशों का पीछा कर रोकने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप है कि बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने असलहा निकालकर फायरिंग कर दी। गोली मिथिलेश की जांघ में लग गई और वह सड़क पर गिर पड़ा। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
Trending Videos
घटना से नाराज छात्रों ने इलाके में बढ़ती लूट और छिनैती की घटनाओं को लेकर विरोध भी जताया। छात्र ने आरोप लगाया है कि वारदात के दो दिन बाद भी पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की है। बहरहाल, पुलिस ने सोमवार को आरोपियों के खिलाफ दर्ज कर ली है।
कर्नलगंज थाना प्रभारी संजय सिंह यादव ने बताया कि बाइक सवार दो युवकों ने वारदात को अंजाम दिया है। उनकी पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।