{"_id":"6a2159a6de42fd387a01d959","slug":"restaurants-and-hotels-operating-in-basements-in-blatant-disregard-of-safety-standards-2026-06-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बेसमेंट में चल रहे रेस्टोरेंट और होटल, नियम कायदे तार-तार, नोटिस के बाद भी नहीं किया सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बेसमेंट में चल रहे रेस्टोरेंट और होटल, नियम कायदे तार-तार, नोटिस के बाद भी नहीं किया सुधार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 04 Jun 2026 04:32 PM IST
विज्ञापन
सार
दिल्ली अग्निकांड के बाद बरेली में सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने आई है। शहर के 65 फीसदी से अधिक होटल और रेस्टोरेंट मानक विहीन पाए गए हैं।
कई होटलों में बेसमेंट चल रहे रेस्टोरेंट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
दिल्ली के रेस्टोरेंट में अग्निकांड के बाद बरेली वाले भी हैरत में हैं। वजह, यहां तमाम होटल व रेस्टोरेंट बेसमेंट व अन्य संकुचित जगहों पर संचालित किए जा रहे हैं। आधे से ज्यादा होटल और रेस्टोरेंट तो बिना एनओसी के रामभरोसे चल रहे हैं। 16 होटल रेस्टोरेंट ऐसे हैं, जिन्होंने नोटिस मिलने के तीन महीने बाद भी न तो कोई जवाब दिया, न ही व्यवस्था में कोई बदलाव किया है।
Trending Videos
इन्होंने नहीं दिया जवाब
होटल सेटेलाइट, होटल राजानी, होटल सुदर्शन, पटेल कोणार्क होटल, बाबा जी गेस्ट हाउस सिविल लाइंस, द ग्रांड कैलाश होटल डोहरा रोड, बरेली होटल, अमृततारा होटल, गोल्ड स्टार गेस्ट हाउस, होटल अतिथि, दुआ बरातघर, शैल कृष्ण बरातघर, लक्ष्मी फार्म हाउस, मालगोदाम रोड के गोल्डन गेस्ट हाउस, रियो सिटी गेस्ट हाउस, केबीएस गेस्ट हाउस।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेशन रोड और पीलीभीत बाइपास पर ज्यादा अराजकता
शहर में यूं तो 65 फीसदी से ज्यादा होटल, रेस्टोरेंट, बरातघर मानक विहीन हैं, पर जंक्शन रोड, मालगोदाम रोड पर अराजकता ज्यादा है। यहां लगभग सभी होटलों में बेसमेंट है और निकासी के लिए एक ही गेट है। कई जगह बेसमेंट में भी व्यावसायिक गतिविधियां चल रही हैं। पीलीभीत बाइपास पर होटल राजानी तो संकुचित जगह में मीनार जैसा खड़ा है। इसमें निकास के लिए एक ही गेट है। बताया जाता है कि अंदर जीना नहीं, केवल लिफ्ट ही है।
दस दिन चलेगा अभियान
मुख्य अग्निशमन अधिकारी मनु शर्मा ने बताया कि चार जून से दस दिन तक अभियान चलाकर होटल व रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया जाएगा। जहां भी मानक पूरे नहीं होंगे उन्हें नोटिस दिया जाएगा। नोटिस का सही जवाब या सुधार न होने पर इन भवनों पर कार्रवाई करने के लिए बरेली विकास प्राधिकरण को लिखा जाएगा।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी मनु शर्मा ने बताया कि चार जून से दस दिन तक अभियान चलाकर होटल व रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया जाएगा। जहां भी मानक पूरे नहीं होंगे उन्हें नोटिस दिया जाएगा। नोटिस का सही जवाब या सुधार न होने पर इन भवनों पर कार्रवाई करने के लिए बरेली विकास प्राधिकरण को लिखा जाएगा।