सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Operations at the Sub-Registrar's office will remain stalled starting today in protest against privatization.

Basti News: निजीकरण के विरोध में आज से ठप रहेगा उपनिबंधक कार्यालय का काम

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Operations at the Sub-Registrar's office will remain stalled starting today in protest against privatization.
विज्ञापन
महराजगंज। शासन द्वारा बैनामा, हिब्बानामा, वसीयतनामा, मुख्तारनामा समेत विभिन्न अभिलेखों के पंजीकरण की संपूर्ण प्रक्रिया निजी हाथों में सौंपने के प्रस्ताव के विरोध में उपनिबंधक कार्यालय से जुड़े अधिवक्ता, दस्तावेज लेखक, स्टाम्प विक्रेता और मुंशी बृहस्पतिवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। इससे उपनिबंधक कार्यालय में पंजीकरण संबंधी कार्य प्रभावित होने की संभावना है।

बुधवार को दस्तावेज लेखक संघ के अध्यक्ष रविंद्र नाथ पांडेय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने प्रभारी उपनिबंधक गिरीशा तिवारी को ज्ञापन सौंपकर अपनी आपत्तियों से अवगत कराया। ज्ञापन में कहा गया कि पंजीकरण प्रक्रिया का निजीकरण न केवल पारंपरिक व्यवस्था को प्रभावित करेगा, बल्कि इससे वर्षों से इस कार्य से जुड़े लोगों के समक्ष रोजी-रोटी का संकट भी खड़ा हो जाएगा। संघ पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि शासन ने निजीकरण का निर्णय वापस नहीं लिया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपने वालों में अधिवक्ता रवि प्रकाश, राममूर्ति दुबे, हनुमान सिंह, गंगाराम यादव, विपिन कुमार श्रीवास्तव, चित्रसेन शर्मा, वरुण भगवान, रविभूषण माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed