सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Students of Kasturba Vidyalayas will receive career guidance.

Basti News: कस्तूरबा विद्यालयों की छात्राओं को मिलेगा कॅरिअर मार्गदर्शन

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Students of Kasturba Vidyalayas will receive career guidance.
विज्ञापन
बस्ती। नए शिक्षा सत्र से कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं को करियर संबंधी मार्गदर्शन दिया जाएगा। अब तक यह सुविधा केवल राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को उपलब्ध थी, लेकिन शासन के निर्देश पर अब कस्तूरबा विद्यालयों की छात्राओं को भी इसका लाभ मिलेगा।

जनपद में संचालित 14 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में करीब 1300 छात्राएं अध्ययनरत हैं। इन छात्राओं को डॉक्टर, इंजीनियर, चार्टर्ड अकाउंटेंट, एयर होस्टेस और ब्यूटीशियन जैसे विभिन्न कॅरिअर विकल्पों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही उन्हें संबंधित पाठ्यक्रमों, प्रवेश प्रक्रियाओं और रोजगार के अवसरों से भी अवगत कराया जाएगा। इसके लिए विद्यालयों में साप्ताहिक कक्षाओं के संचालन की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कक्षाओं में विशेषज्ञ छात्राओं को कॅरिअर और प्रोफेशनल कोर्स के बारे में मार्गदर्शन देंगे, जिससे वे अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार भविष्य की योजना बना सकें। बीएसए अनूप कुमार ने बताया कि पिछड़े और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की बालिकाओं को आवासीय शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका संचालित किए जा रहे हैं। विद्यालय नई पहल से छात्राओं को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट स्तर पर ही कॅरिअर चुनने में मदद मिलेगी और उनके लिए रोजगार व उच्च शिक्षा के नए रास्ते खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed