{"_id":"6a217109095ccb71ee0a34ed","slug":"mla-pankaj-singh-unveils-statue-of-maharana-pratap-in-budaun-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: विधायक पंकज सिंह ने किया प्रतिमा का अनावरण, कहा- महाराणा प्रताप युगों-युगों की राष्ट्रचेतना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: विधायक पंकज सिंह ने किया प्रतिमा का अनावरण, कहा- महाराणा प्रताप युगों-युगों की राष्ट्रचेतना
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 04 Jun 2026 06:05 PM IST
विज्ञापन
विधायक पंकज सिंह
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बदायूं के दातागंज नगर के महाराणा प्रताप चौक पर बृहस्पतिवार को महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक पंकज सिंह ने प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र में कुल 3.40 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भी उद्घाटन किया गया। क्षत्रिय महासभा दातागंज ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसकी अध्यक्षता पालिका अध्यक्षा नैना गुप्ता ने की।
पंकज सिंह ने समारोह को संबोधित करते हुए महाराणा प्रताप के जीवन संघर्ष और सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप केवल एक कालखंड के राजा नहीं, बल्कि युगों-युगों की राष्ट्रचेतना हैं। पंकज सिंह ने आगे कहा कि महाराणा प्रताप भारत की अखंड अस्मिता, स्वाभिमान और अदम्य साहस के सार्वभौमिक प्रतीक हैं। उन्होंने महलों का वैभव त्यागकर घास की रोटी चुनी, लेकिन राष्ट्र के स्वाभिमान से कभी समझौता नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
युवाओं से किया ये आह्वान
पंकज सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन हमें सिखाता है कि साधन कम होने पर भी यदि संकल्प दृढ़ हो, तो बड़ी से बड़ी चुनौती को झुकाया जा सकता है। उन्होंने जनता और युवाओं से राष्ट्रप्रथम की प्रेरणा लेकर समाज और देश के उत्थान के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। यह प्रतिमा क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति की भावना को फिर से जागृत करने का एक माध्यम बनेगी।
Trending Videos
इस कार्यक्रम में स्थानीय विधायक राजीव सिंह तथा बिल्सी के विधायक हरीश शाक्य विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। डीसीएफ चेयरमैन रवींद्र सिंह और जिलामंत्री बदायूं शारदाकांत भारद्वाज ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। दातागंज के ब्लॉक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह, म्याऊं के के. सी. शाक्य और उसावां के दिनेश कुमार सिंह भी मौजूद थे। धीरज सक्सेना, मुनीश सिंह (गुरुजी) और पालिका अध्यक्षा नैना गुप्ता के पति अनूप गुप्ता सहित कई गणमान्य नागरिक भी इस पल के साक्षी बने। सभी ने इस आयोजन को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण बताया।