सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Commotion in Bathinda Ward No. 2 AAP BJP Face Off as Dispute Erupts Over Allegations of Vote Buying

बठिंडा के वार्ड नंबर 2 में देर रात हंगामा: आमने-सामने हुई आप और भाजपा, वोट खरीदने के आरोपों से भड़का विवाद

संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Tue, 26 May 2026 09:50 AM IST
विज्ञापन
सार

आप नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव में हार सामने देखकर धनबल का इस्तेमाल कर रही है। भाजपा ने सभी आरोपों को खारिज कर दिया है।

Commotion in Bathinda Ward No. 2 AAP BJP Face Off as Dispute Erupts Over Allegations of Vote Buying
मामले की जानकारी देता स्थानीय निवासी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

नगर निगम चुनाव के बीच बठिंडा के वार्ड नंबर 2 में सोमवार देर रात उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब आम आदमी पार्टी और भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए।
Trending Videos




दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए, जिसके बाद इलाके में भारी हंगामा हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने देर रात कैंट थाना के बाहर धरना देकर कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। देर रात तक थाना परिसर के बाहर नारेबाजी और बहस जारी रही।प्रचार के अंतिम दौर में आरोप-प्रत्यारोप और तनाव ने प्रशासन की चिंता भी बढ़ा दी है। इलाके में फिलहाल पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

आप का आरोप, पैसे बांटे

आप प्रत्याशी हरबीर सिंह ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वार्ड में सोमवार सुबह से ही मतदाताओं को पैसे बांटकर प्रभावित करने की कोशिश की जा रही थी। उन्होंने दावा किया कि उनके पास रुपए बांटने के वीडियो भी मौजूद हैं। हरबीर सिंह के अनुसार, उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को हिरासत में भी लिया, लेकिन उसके पास से कोई नकदी बरामद नहीं हुई।

हरबीर सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव में हार सामने देखकर धनबल का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को पैसे के दम पर प्रभावित करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी और यदि जरूरत पड़ी तो वे इस मामले की शिकायत चुनाव आयोग तक भी पहुंचाएंगे।

भाजपा ने बताया राजनीतिक ड्रामा

वहीं दूसरी ओर भाजपा प्रत्याशी विपिन कुमार ने इन आरोपों को पूरी तरह राजनीतिक ड्रामा बताते हुए खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि वार्ड में आप की स्थिति कमजोर होने के कारण भाजपा को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। विपिन कुमार ने आरोप लगाया कि आप प्रत्याशी पुलिस की मौजूदगी में उनके घर में घुस आया और पहली मंजिल पर बने कमरे में जाकर अलमारी तथा अन्य सामान की तलाशी ली। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन बताते हुए कहा कि यह सीधा-सीधा राजनीतिक दबाव बनाने का प्रयास था।
भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस ने पूरे घटनाक्रम में निष्पक्ष भूमिका नहीं निभाई। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब कुछ लोग पूरे घटनाक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहे थे, तब पुलिस कर्मियों ने उनके मोबाइल फोन तक छीन लिए और कार्रवाई करने की धमकी दी। इस आरोप के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा और बढ़ गया।

भाजपाई धरने पर बैठे

घटना के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता देर रात कैंट थाना पहुंच गए और पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता सरूपचंद सिंगला की अगुवाई में धरना शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने आप प्रत्याशी और संबंधित पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की। भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी कि जब तक निष्पक्ष जांच और कार्रवाई नहीं होती, उनका विरोध जारी रहेगा।

दूसरी ओर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों की शिकायतें ली गई हैं और घटनास्थल के वीडियो फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

वार्ड नंबर 2 की यह घटना चुनावी माहौल में बढ़ती राजनीतिक तल्खी को दर्शा रही है। चुनाव
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड नंबर तीन में फायरिंग

बठिंडा के वार्ड नंबर 3 में वोटिंग शुरू होने से पहले सुबह करीब पांच बजे फायरिंग करने का मामला सामने आया है। वार्ड नंबर 3 में आजाद उम्मीदवार ने सत्ताधारी पार्टी के लोगों पर वार्ड में पैसे बांटने और उनके द्वारा रोकने पर उन पर जानलेवा हमला करते हुए सरेआम फायरिंग करने के आरोप लगाए हैं। 

मामले की जानकारी मिलने के बाद बठिंडा शहरी विधायक जगरूप सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने एसएसपी को फोन कर पूरे मामले की निपक्ष जांच करने और आरोपी लोगों पर कार्रवाई करने के आदेश दिए। फायरिंग के रोष में आजाद उम्मीदवार और उनके समर्थकों ने धरना भी दिया। उनका आरोप है कि सत्ताधारी पार्टी के लोग सरेआम गुंडागर्दी कर रहे हैं और पैसे देकर वोट खरीद रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि फायरिंग के वक्त सत्ताधारी पार्टी का एक नेता भी मौजूद था जो अपने समर्थकों के साथ वहां पर आया था और जब लोगों ने उनका विरोध किया तो वह गाड़ी लेकर वहां से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed