सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   land dispute led to the murder of a relative, with the younger brother hacking his elder brother to death with

Prayagraj : भूमि विवाद में रिश्तों का कत्ल, छोटे भाइयों ने कुल्हाड़ी से काटकर की बड़े भाई की हत्या

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाईपुर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 23 May 2026 12:43 PM IST
विज्ञापन
सार

मऊआइमा थाना क्षेत्र के बादलपुर गांव में भूमि विवाद में खूनी संघर्ष हो गया। भवन निर्माण के लिए नींव खुदवा रहे छोटे भाइयों ने विरोध करने पर बड़े भाई की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी।

land dispute led to the murder of a relative, with the younger brother hacking his elder brother to death with
घटनास्थल की छानबीन करती पुलिस। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार

मऊआइमा थाना क्षेत्र के बादलपुर गांव में भूमि विवाद में खूनी संघर्ष हो गया। भवन निर्माण के लिए नींव खुदवा रहे छोटे भाइयों ने विरोध करने पर बड़े भाई की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। बीच बचाव के लिए पहुंची पत्नी को भी लहूलुहान कर दिया। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर डीसीपी गंगानगर समेत मऊआइमा की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। 

Trending Videos


बादलपुर गांव निवासी नंदलाल विश्वकर्मा के तीन पुत्र संतोष विश्वकर्मा, विनोद विश्वकर्मा और अशोक विश्वकर्मा हैं। सबसे बड़ा भाई संतोष (40) मुंबई में रहकर फर्नीचर का कार्य करता है। वह शनिवार सुबह मुंबई से घर आया था। उसके छोटे भाई विनोद और अशोक घर बनवाने के लिए नींव की खुदाई करा रहे था। बिना बंटवारे के नींव खुदाई का संतोष ने विरोध किया तो दोनों छोटे भाई आग बबूला हो गए। इसको लेकर कहासुनी और मारपीट होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटे भाइयों ने कुल्हाड़ी और सब्बल से संतोष पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे वह जमीन पर गिर गया। इसके बाद उसके गले पर नुकीले सब्बल से कईर वार कर दिया, जिससे संतोष की मौके पर ही मौत हो गई। बीच  बचाव करने पहुंची संतोष की पत्नी अर्चना को भी मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। सूचना पाकर डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत और एसीपी विवेक कुमार यादव समेत मऊआइमा की पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल से हमले में प्रयुक्त खून से सनी कुल्हाड़ी कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed