{"_id":"6a129aa23bd93431510ba031","slug":"private-lineman-dies-after-falling-from-a-pole-while-connecting-power-lines-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : बिजली का तार जोड़ते समय खंभे से गिरे प्राइवेट लाइनमैन की मौत, ग्रामीणों ने शव रखकर किया चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : बिजली का तार जोड़ते समय खंभे से गिरे प्राइवेट लाइनमैन की मौत, ग्रामीणों ने शव रखकर किया चक्काजाम
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापपुर (प्रयागराज)
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 24 May 2026 11:58 AM IST
विज्ञापन
सार
बिजली के खंभे पर चढ़कर तार जोड़ते समय गिरकर घायल हुए प्राइवेट लाइनमैन की रविवार को उपचार के दौरान पीजीआई लखनऊ में मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
प्रतापपुर के मियां का पुरा चौराहे पर चक्काजाम करते ग्रामीण।
- फोटो : संवाद।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बिजली के खंभे पर चढ़कर तार जोड़ते समय गिरकर घायल हुए प्राइवेट लाइनमैन की रविवार को उपचार के दौरान पीजीआई लखनऊ में मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजन और ग्रामीणों ने शव को मियां का पुरा चौराहे पर रखकर जाम लगा दिया है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
Trending Videos
फूलपुर थाना क्षेत्र के गोसाईंपुर गांव निवासी शिव पूजन गौड़ (45) प्राइवेट लाइनमैन का कार्य करता था। वह 17 मई को छतौना गांव में बिजली के पोल पर चढ़कर तार जोड़ रहा था। इसी दौरान पोल टूटने से वह नीचे गिर पड़ा। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे पीजीआई लखनऊ में भर्ती कराया गया था। 24 मई को उपचार के दौरान उसकी सांसें थम गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। पीजीआई से शव लाकर परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मियांकापुरा चौराहे पर रख दिय। इससे सड़क पर आवागमन ठप हो गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई। परिजन मुआवजे की मांग पर अड़े हैं। जानकारी पाकर एसीपी हंडिया मौके पर पहुंचे। वह बिजली विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर रहे हैं।