{"_id":"6a148d1bdf503593a60420f9","slug":"crowds-of-women-surge-in-markets-eid-al-adha-to-be-celebrated-on-the-28th-fatehpur-news-c-217-1-fth1017-155413-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: बाजारों में बढ़ी महिलाओं की भीड़, 28 को मनाई जाएगी बकरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: बाजारों में बढ़ी महिलाओं की भीड़, 28 को मनाई जाएगी बकरीद
विज्ञापन
फोटो-19-चौक बाजार में खरीदारी करती महिलाएं। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जयरामनगर। बकरीद के दो दिन पहले से ही त्योहार की तैयारियां तेज हो गई हैं। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के मुस्लिम बहुल इलाकों के बाजारों में भीड़भाड़ देखी जा रही है। चौक बाजार और लाला बाजार समेत विभिन्न बाजारों में सेवई, कपड़ा और कॉस्मेटिक की दुकानों पर महिलाओं की खरीदारी करते हुए भीड़ नजर आई।
चौक बाजार निवासी रईसा बेगम ने बताया कि 28 मई को बकरीद मनाई जाएगी। इस दिन रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहता है जिसके लिए घरों में तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि मेहमाननवाजी के साथ-साथ सजावट के लिए भी मेहंदी, बालों की डाई और ब्यूटी पार्लर की बुकिंग की जा रही है।
शहर के तुराबअली का पुरवा स्थित बड़ी ईदगाह और अन्य प्रमुख मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी। इसके बाद मुस्लिम परिवार घरों में जानवरों की कुर्बानी देंगे और उसका हिस्सा गरीबों में भी बांटा जाएगा।
विज्ञापन
सेवई विक्रेता असलम शेख ने बताया कि खुली सेवई 90 से 180 रुपये प्रति किलो तक बिक रही है। तेल और मैदा के दाम बढ़ने के कारण सेवई के दामों में 10 से 20 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है।

Trending Videos