सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Dhata Wins JPL Title by Defeating Kishanpur

Fatehpur News: गांव और किसान के विकास से ही देश का विकास संभव

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Dhata Wins JPL Title by Defeating Kishanpur
फोटो-15-सांसद का माल्यार्पण करते पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
अमौली (फतेहपुर)। कस्बे के एक गेस्ट हाउस में सपा कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि सांसद नरेश उत्तम पटेल ने कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते हुए उनकी भूमिका को पार्टी की जीत का आधार बताया।

सांसद ने कहा कि कार्यकर्ता की निष्ठा और लगन से ही पार्टी को सफलता मिलती है। सपा कार्यकर्ता न कभी बिका है और न ही कभी बिकेगा। उन्होंने दावा किया कि यही कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को करारी शिकस्त देगा और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा पूरी तरह किसान विरोधी है और किसानों को खाद तक नहीं मिल पा रही है। जब तक गांव का किसान मजबूत नहीं होगा, देश का विकास संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य डॉ. मान सिंह यादव, पूर्व शिक्षक विधायक लवकुश कुमार मिश्रा, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव, महेंद्र बहादुर सिंह बच्चा समेत कई नेताओं ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
Trending Videos

खागा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रामतीरथ परमहंस मऊदेव से अमौली तक बैलगाड़ी से चलकर कार्यक्रम में पहुंचे और डीजल की महंगाई के खिलाफ विरोध जताया। आयोजक विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर कुश वर्मा, विनोद शुक्ला, वंदना शुक्ला, अंकित वर्मा, राजू यादव, विवेक उमराव, रामकृपाल सोनकर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

फोटो-15-सांसद का माल्यार्पण करते पदाधिकारी। संवाद

फोटो-15-सांसद का माल्यार्पण करते पदाधिकारी। संवाद

फोटो-15-सांसद का माल्यार्पण करते पदाधिकारी। संवाद

फोटो-15-सांसद का माल्यार्पण करते पदाधिकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed