सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Mother of Village Head's Representative Murdered; Charred Body Found Near Field

Fatehpur News: प्रधान के प्रतिनिधि की मां की हत्या, खेत किनारे मिला अधजला शव

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Mother of Village Head's Representative Murdered; Charred Body Found Near Field
फाइल फोटो-17-फूलमती। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
सुल्तानपुर घोष (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामनगर किसोई में सोमवार सुबह गांव किनारे खेत में एक वृद्धा का अधजला शव पड़ा मिला। महिला की पहचान प्रधान के प्रतिनिधि की मां के रूप में हुई है। घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम और पुलिस ने साक्ष्य एकत्र कर ग्रामीणों और परिजन से पूछताछ की। पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सुल्तानपुर घोष थानाक्षेत्र के नौबस्ता चौकी अंतर्गत रामपुर किसोई गांव से करीब दो सौ मीटर दूर नलकूप के पास ग्रामीणों ने सुबह शव देखा और पुलिस को सूचना दी। क्षेत्राधिकारी खागा दुर्गेश दीप, कोतवाली प्रभारी तेजबहादुर सिंह और चौकी इंचार्ज हिमांशु सिंह फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव का ऊपरी हिस्सा किसी ज्वलनशील पदार्थ या केमिकल से जलाया गया प्रतीत हो रहा था। इससे पहचान करना मुश्किल हो गया। हाथ समेत कुछ अंग जानवरों ने क्षत-विक्षत कर दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ ग्रामीणों ने कपड़ों के आधार पर शव की पहचान प्रधान के प्रतिनिधि की मां फूलमती (82) के रूप में की। बाद में मौके पर पहुंचे प्रधान के प्रतिनिधि अजीत सिंह ने चप्पल और साड़ी देखकर शव की पहचान मां के रूप में की और हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस के अनुसार शव करीब 10 से 12 घंटे पुराना प्रतीत हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि वृद्धा को रविवार शाम करीब छह से सात बजे घास लेने जाते देखा गया था।
विज्ञापन
Trending Videos

ग्रामीणों ने बताया कि महिला के भाई लक्ष्मीनारायण यादव पड़ोसी गांव टिकरी के निवासी हैं और उनकी कुछ जमीन किशोई गांव में है। वह बीते 20 वर्षों से गांव के बाहर नलकूप के पास कोठरी बनाकर रहते हैं। महिला कुछ समय से अपने घर से अलग होकर भाई के पास रह रही थीं और नलकूप की देखरेख भी करती थीं।


बहू 15 वर्ष से प्रधान
महिला की बहू लक्ष्मी देवी 15 वर्ष से प्रधान हैं। पति अजीत सिंह प्रधान के प्रतिनिधि के रूप में कामकाज देखते हैं। महिला के पुत्र अजीत ने किसी से रंजिश होने से इन्कार किया है।


प्रॉपर्टी विवाद की जताई जा रही आशंका

ग्रामीणों ने दबी जुबान में प्रॉपर्टी विवाद की आशंका जताई है। बताया गया कि पति की मृत्यु वर्ष 2005 में होने के बाद पुश्तैनी जमीन का बंटवारा बेटों अजीत और करन तथा एक हिस्सा मां फूलमती के नाम वरासत में हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि जमीन विवाद भी हत्या का कारण हो सकता है। हालांकि पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। वारदात को लेकर यह सवाल भी उठ रहे हैं कि महिला के चेहरे और शरीर के ऊपरी हिस्से को जलाकर पहचान मिटाने का प्रयास क्यों किया गया। ग्रामीणों के बीच कई तरह की चर्चाएं हैं और मामला संदिग्ध हत्या का माना जा रहा है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

महिला की हत्या के पीछे किसी बाहरी व्यक्ति से रंजिश का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। महिला कुछ समय से घर से अलग होकर भाई के यहां रह रही थीं। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। आसपास दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
- पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक।

फाइल फोटो-17-फूलमती। स्रोत: परिजन

फाइल फोटो-17-फूलमती। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed