सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Heat wave accompanied by scorching sun, the heat made one miserable

Hapur News: चिलचिलाती धूप के साथ लगे लू के थपेड़े, गर्मी ने किया बेहाल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 10:20 PM IST
विज्ञापन
Heat wave accompanied by scorching sun, the heat made one miserable
अतरपुरा चौराहे पर गर्मी में शिकंजी पीते एक परिवार के लोग। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। नौतपा से पहले ही सूर्यदेव के तेवर तीखे हो गए हैं। बुधवार को चिलचिलाती धूप और गर्मी के साथ गर्मी का रौद्र रूप जारी रहा। अधिकतम तापमान 43 सेल्सियस पहुंचा तो सड़कें दहक उठीं। लू चलने से सुबह 11 बजे ही सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा। गर्मी के तेवर ऐसे कि लोग घरों से बाहर निकलने में भी कतरा रहे हैं।


चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। दोपहर के समय शहर की मुख्य सड़कें और बाजार काफी हद तक सुनसान दिखाई दिए। जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग भी सिर और चेहरे को कपड़े से ढककर निकलते नजर आए। दुपहिया वाहन चालक साफा और गमछे का सहारा ले रहे हैं, जबकि महिलाएं और युवतियां भी चेहरे पर कपड़ा या मास्क लगाकर गर्मी से बचने की कोशिश कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालात यह हैं कि धूप में खड़ी गाड़ियां कुछ ही मिनटों में तंदूर जैसी गर्म हो जा रही हैं। सड़कें भी गर्म लपटें छोड़ती महसूस हो रही हैं। 10 किमी/घंटा हवा चलने के बावजूद लोगों को राहत नहीं मिल पा रही, क्योंकि गर्म हवाएं अब लू का रूप ले चुकी हैं। पिछले कई दिनों से जिले में गर्मी का यही हाल बना हुआ है। दोपहर के समय लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हैं। वहीं, गर्मी बढ़ने के साथ ही बाजार में ठंडे पेय पदार्थों, आइसक्रीम, जूस और बेल शरबत की मांग भी तेजी से बढ़ गई है। लोग शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए बेलपत्र का जूस और अन्य देसी पेयों का सहारा ले रहे हैं
विज्ञापन
Trending Videos


मौसम वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान दो डिग्री बढ़त के साथ 30 डिग्री दर्ज किया गया। आर्द्रता 28 फीसदी रही। पूर्वानुमान है कि अभी गर्मी और बढ़ेगी। सुबह और शाम भी लू चलने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed