सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Cash and machines stolen from factory, locked house also searched

Hapur News: फैक्टरी से नकदी और मशीनें चोरी, बंद मकान भी खंगाला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
Cash and machines stolen from factory, locked house also searched
पिलखुवा में पबला रोड पर चोरी की घटना की जानकारी देता फैक्टरी मालिक।संवाद
विज्ञापन
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत फैल गई है। मंगलवार को पबला रोड फाटक के पास स्थित एचआर इंटरनेशनल यूनिट में चोरों ने धावा बोलकर नकदी समेत हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। वहीं गांव सिखेड़ा में घर के बाहर खड़े ट्रैक्टरों से बैटरी चोरी कर ली गई। इसके अलावा अर्जुन नगर में बंद पड़े मकान को भी चोरों ने निशाना बनाया। एक ही रात में कई वारदात सामने आने से लोगों में नाराजगी दिखाई दी।
Trending Videos

पुलिस के अनुसार, आर्य नगर निवासी हिमांशु राजा ने बताया कि उनकी एचआर इंटरनेशनल यूनिट में फोम और रुई से गद्दे व तकिए बनाने का काम होता है। सुबह फैक्टरी पहुंचने पर अंदर का सामान बिखरा पड़ा मिला। जांच करने पर 40 हजार 800 रुपये की नकदी, दो इनवर्टर, चार बैटरी, एक स्टेबलाइजर, मोटर, पॉलीथिन सीलर मशीन और कूलर गायब मिला। उधर, गांव सिखेड़ा निवासी नावेद आलम के घर के बाहर खड़े दो ट्रैक्टरों से भी चोर बैटरी निकाल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्जुन नगर में मंगतराम के बेटे बलराम के बंद मकान का ताला तोड़कर चोर जेवर समेट ले गए। पीडि़त बलराम के अनुसार, परिवार किसी मामले में जेल गया हुआ है और मकान बंद पड़ा था। चोर मकान से बच्चों के हाथ के दो जोड़ी कड़े, दो बच्चों की तगड़ी, एक महिला की हाथ की अंगूठी, एक जोड़ी कानों के कुंडल और एक जोड़ी पाजेब चोरी कर ले गए। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि तीनों मामलों में जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही घटनाओं का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed