सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Train operation disrupted due to line breakage, passengers faced problems

Hapur News: लाइन टूटने से ट्रेनों का संचालन बिगड़ा, यात्रियों की झेलनी पड़ी परेशानी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
Train operation disrupted due to line breakage, passengers faced problems
विज्ञापन
हापुड़। बरेली और शाहजहांपुर के बीच सोमवार देर रात तेज आंधी के चलते पेड़ टूटकर ओएचई लाइन पर गिर गया। इससे करीब छह घंटे ट्रेनों का संचालन बंद रहा। लखनऊ से दिल्ली की तरफ जाने वाली ट्रेनों को रास्ते में ही रोक दिया गया। ऐसे में मंगलवार सुबह हापुड़ रेलवे स्टेशन पर ठहरने वाली ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित रहा। इससे यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

मंगलवार को चंडीगढ़ जंक्शन से धनबाद जंक्शन जा रही स्पेशल ट्रेन नौ घंटे, प्रतापगढ़ से दिल्ली जंक्शन को जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस सात घंटे 30 मिनट, लखनऊ चारबाग से नई दिल्ली जा रही लखनऊ मेल सात घंटे 30 मिनट, सहारनपुर जंक्शन से प्रयागराज जंक्शन जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस सात घंटे, सहरसा जंक्शन से चलकर अमृतसर जंक्शन को जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस छह घंटे की देरी से रेलवे स्टेशन आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं डिब्रूगढ़ से लालगढ़ जंक्शन को जाने वाली अवध असम एक्सप्रेस चार घंटे, बनारस से नई दिल्ली जा रही काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस चार घंटे 30 मिनट, रक्सौल जंक्शन से आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस तीन घंटे 30 मिनट, भुज से बरेली जा रही आला हजरत एक्सप्रेस एक घंटा 30 मिनट, मुरादाबाद जंक्शन से गाजियाबाद जंक्शन जा रही मेमू ट्रेन दो घंटे 20 मिनट की देरी से रेलवे स्टेशन आई। ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण दैनिक रेल यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी हुई। अनेक यात्रियों ने अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए अन्य संसाधनों का सहारा लिया।
विज्ञापन
Trending Videos

मुरादाबाद रेलमंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि आंधी के कारण ओएचई पर पेड़ गिरने से ट्रेनों का संचालन पीछे से ही प्रभावित रहा। इसी कारण ट्रेनें गंतव्य को भी देरी से पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed