सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Angry people took to the streets after Shani Dev's idol was broken

Hapur News: शनि देव की मूर्ति खंडित होने से नाराज लोग सड़क पर उतरे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 10:24 PM IST
विज्ञापन
Angry people took to the streets after Shani Dev's idol was broken
पिलखुवा के राधा कृष्ण मंदिर में शनिदेव की प्रतिमा खंडित होने के बाद एकत्र हुए श्रद्धालु।संवाद
विज्ञापन
पिलखुवा। बस स्टैंड पुलिस चौकी के पास मंगलवार सुबह शनि देव की मूर्ति खंडित मिलने से लोगों का गुस्सा भड़क गया। राधा कृष्ण मंदिर खुलते ही टूटी मूर्ति दिखाई देने पर आसपास के लोग सड़क पर उतर आए। देखते ही देखते मंदिर परिसर और आसपास भारी भीड़ जमा हो गई। घटना को लेकर इलाके में तनावपूर्ण माहौल बन गया। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया।

कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गांधी कॉलोनी स्थित मंदिर के पुजारी पंकज शर्मा मंगलवार सुबह करीब छह बजे पूजा के लिए मंदिर पहुंचे थे। गेट खोलने पर अंदर स्थापित शनि देव की मूर्ति खंडित मिली। मूर्ति का हिस्सा टूटा देखकर उन्होंने तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग मंदिर पहुंच गए और घटना पर कड़ा विरोध जताने लगे। लोगों ने धार्मिक आस्था से जुड़ी घटना बताते हुए आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में एक युवक मंदिर के आसपास संदिग्ध गतिविधियों में दिखाई दिया है। घटना की सूचना फैलते ही आसपास के बाजार और कॉलोनी के लोग भी मौके पर पहुंच गए। भीड़ बढ़ने पर पुलिस ने अतिरिक्त फोर्स बुलाकर स्थिति संभाली। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मनीष माहेश्वरी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को शांत कर पुलिस अधिकारियों से जल्द कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
Trending Videos

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि मंदिर के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। फुटेज में दिखाई दे रहा युवक मंदबुद्धि बताया जा रहा है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed