{"_id":"6a15d26a3ca6318f86062b61","slug":"angry-consumers-entered-the-power-plant-employees-hid-in-the-room-hapur-news-c-135-1-hpr1002-142081-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: बिजलीघर में घुसे गुस्साए उपभोक्ता, कमरे में छिपे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: बिजलीघर में घुसे गुस्साए उपभोक्ता, कमरे में छिपे कर्मचारी
विज्ञापन
दिल्ली रोड बिजलीघर पर रात के समय खड़े लोग। स्रोत वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हापुड़। दिल्ली रोड बिजलीघर पर 10 एमवीए ट्रांसफार्मर की बुशिंग फुंकने से फीडर नंबर छह से जुड़े हजारों घरों में रातभर बिजली गुल रही। इसके विरोध में देर रात स्थानीय लोगों ने बिजलीघर पर हंगामा किया। लोगों का आक्रोश देख बिजली कर्मचारियों ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। तड़के करीब पांच बजे बिजली सुचारू हो सकी।
भीषण गर्मी का कहर जारी है। शासन स्तर से भले ही निर्बाध आपूर्ति का दावा किया जा रहा है लेकिन हापुड़ में स्थिति बदहाल है। दिल्ली रोड बिजलीघर के फीडर नंबर छह से मजीदपुरा, आवास विकास, मोती कॉलोनी, नवाजीपुरा, इंद्रगढ़ी, महताब गढ़ी, फूलगढ़ी, तगासराय को आपूर्ति मिलती है। सोमवार की रात करीब 11 बजे बिजलीघर में लगे 10एमवीए पावर ट्रांसफार्मर की बुशिंग फुंक गई। इस कारण इन मोहल्लों की आपूर्ति बाधित हो गई। कुछ ही देर में लोगों के फोन घनघनाने लगे। फाल्ट की बात सुनकर उनमें आक्रोश फूट गया। देर रात बड़ी संख्या में लोग बिजलीघर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया।
लोगों का गुस्सा बढ़ता देख बिजली कर्मचारियों ने खुद को एक कमरे में कैद कर लिया। इस दौरान काफी नोकझोंक भी हुई। इन मोहल्लों के साथ ही शहर के अधिकांश क्षेत्रों में ट्रिपिंग और लो वोल्टेज से लोग बेहाल हो उठे। तड़के करीब पांच बजे तक फीडर नंबर छह से जुड़े मोहल्लों की सप्लाई चालू हो सकी।
विज्ञापन
अर्जुननगर में बिजली संकट बरकरार
अर्जुननगर में बिजली की समस्या अभी भी बरकरार है। पिछले दिनों चमरी में 250केवी क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाकर प्रभावित इलाके को जोड़ा गया था। स्थानीय लोगों ने बताया कि रात करीब 12 बजे ट्रांसफार्मर से आ रही आपूर्ति काट दी गई। ऐसे में फिर से ट्रिपिंग और कटौती शुरू हो गई है।
लो वोल्टेज बनी समस्या, नहीं चल रहे एसी
फ्रीगंज रोड, रेलवे रोड, कोठीगेट इलाके के लोगों ने बताया कि लो वोल्टेज की समस्या परेशानी का सबब बन रही है। एसी तक नहीं चल पा रहे हैं, रात के समय कभी वोल्टेज बेहद तेज हो जाते तो कभी बेहद कम। ऐसे में उपकरण फुंकने का भी खतरा बना रहा।
कोट
दिल्ली रोड बिजलीघर के ट्रांसफार्मर में फाल्ट से फीडर छह के मोहल्लों में आपूर्ति बाधित हुई थी। रातभर टीम फाॅल्ट दुरुस्त करने में जुटी रही। लोगों को संयम बरतना चाहिए। - सचिन द्विवेदी, अधिशासी अभियंता

Trending Videos