सफीपुर। बार भवन में आयोजित समारोह में अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि सिविल जज जूनियर डिवीजन व्यादिशा यादव ने पद की शपथ दिलाई। कहा कि बार और बेंच के बेहतर समन्वय से न्याय व्यवस्था और अधिक सशक्त होगी।
अध्यक्ष रामशंकर कुशवाहा, महामंत्री प्रशांत त्रिपाठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश तिवारी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक गौड़, सहायक उपाध्यक्ष ललित गौड़, कोषाध्यक्ष सुप्रिया यादव, सहायक मंत्री अभिमन्यु सिंह, संयुक्त मंत्री अवधेश कुमार एवं शिव सिंह यादव ने शपथ ली। नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि सौरभ बाजपेयी ने कार्यकारिणी को बधाई देते हुए बार भवन का कायाकल्प कराने की बात कही।
समारोह में उन्नाव बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरीश चंद्र मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष राम सुमेर यादव, एसडीएम शिवेंद्र वर्मा, तहसीलदार देवेंद्र यादव, केके गौड़, केके कनौजिया, हरिप्रकाश कुशवाहा, केके शुक्ला, रामप्रकाश पाल, सतगुरु प्रकाश मिश्रा, रत्नेश गौड़, विजय, नेहरू गौड़, विवेक श्रीवास्तव, श्याम सुंदर यादव आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।