सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: लोडर की टक्कर से मामा-भांजे की मौत, मुंशी घायल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-1- अमर (फाइल फोटो)
विज्ञापन
असोहा (उन्नाव)। दही-मोहनलालगंज मार्ग पर सरवन मोड़ के पास लोडर की टक्कर से बाइक सवार मामा-भांजे की मौत हो गई। बाइक सवार भट्ठे के मुंशी की हालत गंभीर है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
Trending Videos

लखीमपुर जिले के थाना थाना फूलबहेड़ा के गांव गंगाबेहड़ निवासी अमर (22) पुत्र शिवराम सिंह भांजे लंघनिया चैनपुरवा गांव निवासी आकाश (19) पुत्र स्व. छोटेलाल के साथ भट्ठे पर ईंट पाथता था। मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे मामा-भांजे, भट्ठे के मुंशी सोहरामऊ थाना क्षेत्र के चिलौली गांव निवासी सुमित (34) के साथ बाइक से मौरावां काम से जा रहे थे। दही-मोहनलालगंज मार्ग पर सरवन मोड़ के पास सामने से आ रहे लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर ने अमर और आकाश को मृत घोषित कर दिया। घायल सुमित की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के समय बाइक अमर सिंह चला रहा था। हादसे के बाद चालक लोडर छोड़कर भाग निकला। मामा-भांजे पांच साल से सोहरामऊ थाना क्षेत्र के गोमापुर स्थित ईंट-भट्ठे पर काम करते थे। अमर की मां मनीषा के साथ दो बहन और एक भाई हैं। आकाश मां का इकलौता बेटा था। तीन बहनों में सुनीता, अनीता और कामिनी हैं।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष फूल सिंह ने बताया कि दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। लोडर को कब्जे में लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर आने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।



पिता की मौत के बाद आकाश पर थी परिवार की जिम्मेदारी
हादसे के शिकार आकाश के पिता छोटेलाल की सर्पदंश से मौत हो गई थी। पिता की मौत के बाद उस पर ही मां और तीन बहनों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी थी। परिवार की जिम्मेदारी उठाने के लिए वह पढ़ाई की उम्र में ही भट्ठे पर मजदूरी करने लगा था। उसे मामा ही लेकर आया था। उधर, अमर के पिता शिवराम ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति सही न होने से अमर भी ईंट पाथने का काम करने लगा था। दोनों सात महीने पहले ही काम करने गए थे। मौत की सूचना घर पहुंचते ही कोहराम मच गया।

फोटो-1- अमर (फाइल फोटो)

फोटो-1- अमर (फाइल फोटो)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed