{"_id":"6a0cbaaa0477ceb0270cc69b","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-150729-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: दोस्तों के साथ गए युवक का तालाब में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: दोस्तों के साथ गए युवक का तालाब में मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नवाबगंज। कुसुंभी गांव स्थित कुशहरी देवी मंदिर के पक्के तालाब में मंगलवार सुबह युवक का शव उतराता मिला। पुलिस ने शव बाहर निकालकर जांच की और मेला कार्यालय के पास खड़ी बाइक के आधार पर पहचान की। उसकी पहचान दही थानाक्षेत्र के मैता गांव निवासी सोनू (32) के रूप में हुई है।
बड़े भाई मोनू ने बताया कि सोनू ईंट-गारा का काम करता था। सोमवार को वह दोस्त कोमल और विक्की के साथ सुबह 10 बजे गांव के बाहर ताड़ी पीने गया था। शाम तीन बजे सोनू से फोन पर बात हुई थी। सोनू ने बताया था कि वह कुशहरी देवी मंदिर में दर्शन कर रहा है। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला।
मोनू ने बताया कि रात करीब 12 बजे साथ गया कोमल गांव लौटा। उससे भाई के बारे में पूछा लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। मंगलवार सुबह सात बजे आए दूसरे साथी विक्की ने भी कोई जानकारी नहीं दी। मोनू ने कहा कि अंतिम संस्कार के बाद दोनों के खिलाफ तहरीर देंगे।
विज्ञापन
कोतवाल सुरेश सिंह ने युवक की डूबने से मौत की पुष्टि की है। बताया कि भाई की तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सोनू की शादी पांच साल पहले पिंकी से हुई थी। एक बेटी आरुषि है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
Trending Videos