{"_id":"6a0cb7fd986bb20f1c0e4cd6","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-150752-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: कूड़े के ढेर में मिले युवती के अधजले शव की नहीं हुई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: कूड़े के ढेर में मिले युवती के अधजले शव की नहीं हुई पहचान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उन्नाव। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर सोमवार को युवती के मिले अधजले शव की दूसरे दिन भी पहचान नहीं हो पाई है। जांच में युवती के दाहिने हाथ में फ्रैक्चर होने से लकड़ी की फंटी और साड़ी से बंधी थी।
युवती की उम्र करीब 25 साल बताई जा रही है। पुलिस दुष्कर्म या किसी रंजिश के चलते हत्या की आशंका जता रही है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने दो टीमें गठित की हैं। एक टीम तकनीकी पहलुओं पर काम कर रही है जबकि दूसरी टीम शारीरिक जांच कर रही है। जिले के सभी थानों में संपर्क किया गया लेकिन कोई गुमशुदगी दर्ज नहीं मिली है। हाईवे किनारे शव मिलने से यह भी आशंका है कि शव कहीं और से लाकर यहां फेंका गया हो।
पुलिस ने शव की पहचान के लिए रायबरेली, हरदोई, कानपुर और सीतापुर आदि जिलों में भी सूचना और फोटो भेजी है। सदर कोतवाली के कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मुखबिरों से भी जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि, अभी तक पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन
Trending Videos