Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Clash between Congress and BJP workers at Booth Number 2 in Pathankot.
{"_id":"6a155c667cd8a166c507c80d","slug":"video-clash-between-congress-and-bjp-workers-at-booth-number-2-in-pathankot-2026-05-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"पठानकोट के बूथ नंबर 2 में कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं में हुई झड़प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट के बूथ नंबर 2 में कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं में हुई झड़प
पठानकोट के आनंदपुर रडा स्थित पोलिंग बूथ नंबर 2 पर कांग्रेस और बीजेपी के कार्यकर्ताओं में हुई झड़प के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। जिसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस प्रशासन ने दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं को शांत करवा पुलिस कार्रवाई करने की चेतावनी दे वापिस भेज दिया। पोलिंग बूथ में माहौल तनावपूर्ण होने के पीछे का कारण एक बुजुर्ग महिला के साथ उसके परिवार सदस्य के पोलिंग स्टेशन में साथ जाना बना। दोनों पक्ष एक दूसरे के साथ गाली गलौज भी करने लगे। बीजेपी के कार्यकर्ताओं का आरोप था कि एक व्यक्ति अकेला ही वोट डालने जा सकता है और कांग्रेस अन्य लोगों को साथ भेज मतदान हेरफेर करवाने की कोशिश कर रही है। वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि सिर्फ एक बुजुर्ग महिला जिससे चलना भी मुश्किल हो रहा था उसका एक परिवार सदस्य मतदान करने के लिए गया है और उसी बात को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आधार बना उनके वर्करों के साथ झगड़ा शुरू कर दिया है। इस झड़प की वजह से लोगों में अफरा तफरी मच जाने से कुछ समय के लिए मतदान भी प्रभावित हुआ। जबकि भाजपा कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि जिस भी पोलिंग बूथ पर पहुंच रहे हैं भीषण गर्मी के बीच पानी तक का जिला प्रशासन की तरफ से प्रबंध नहीं किए गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।