सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Christopher Nolan Tom Holland Matt Damon to visit India for The Odyssey global premiere

भारत आएंगे क्रिस्टोफर नोलन-टॉम हॉलैंड और मैट डेमन, मुंबई में होगा फिल्म 'The Odyssey' का ग्लोबल प्रीमियर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Wed, 17 Jun 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
सार

The Odyssey Global Premiere: क्रिस्टोफर नोलन की आगामी फिल्म 'द ओडिसी' का भारत में पहला प्रीमियर मुंबई में होगा। जिसमें नोलन के साथ मैट डेमन और टॉम हॉलैंड भी शामिल होंगे।

Christopher Nolan Tom Holland Matt Damon to visit India for The Odyssey global premiere
फिल्म 'द ओडिसी' - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

मशहूर हॉलीवुड डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन और सुपरस्टार टॉम हॉलैंड जल्द ही भारत आने वाले हैं। वे मुंबई में अपनी आने वाली नई फिल्म 'द ओडिसी' का ग्लोबल प्रीमियर करने के लिए आ रहे हैं। भारत में फिल्म की पहली स्क्रीनिंग में उनके साथ इस फिल्म के मुख्य अभिनेता मैट डेमन भी भारत आएंगे।

कहां होगा प्रीमियर?
यह शानदार इवेंट मुंबई के लोअर परेल में स्थित 'फीनिक्स पैलेडियम के PVR आइकॉन IMAX' में आयोजित किया जाएगा। हालांकि, भारत में प्रीमियर की तारीख का खुलासा अभी नहीं हुआ है। यह फिल्म 17 जुलाई, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मैट डेमन का अनुभव
अभिनेता मैट डेमन ने बताया कि 'द ओडिसी' उनके करियर की सबसे कठिन फिल्म थी। उन्होंने कहा कि डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन को सब कुछ असली दिखाना पसंद है, इसलिए इस फिल्म की शूटिंग में किसी भी तरह के ग्रीन स्क्रीन या नकली स्टूडियो का इस्तेमाल नहीं किया गया है।
विज्ञापन

क्या है 'द ओडिसी' की कहानी?
'द ओडिसी' एक एक्शन और माइथोलॉजिकल फिल्म है, जिसे पुरानी ग्रीक कविता 'ओडिसी' के आधार पर बनाया गया है। कहानी में दिखाया गया है कि ट्रॉय की लड़ाई खत्म होने के बाद, मुख्य किरदार 'ओडिसियस' को अपने घर लौटने में 10 साल का लंबा समय लगता है।

'द ओडिसी' की स्टार कास्ट
मैट डेमन फिल्म में ओडिसियस मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। ऐनी हैथवे फिल्म में पेनेलोप का रोल कर रही हैं। टॉम हॉलैंड इस फिल्म में टेलीमैकस और जेंडया के किरदार का नाम एथेना है। चार्लीज थेरॉन फिल्म में कैलिप्सो की भूमिका निभा रहे हैं। रॉबर्ट पैटिनसन इस फिल्म में एंटिनस और लुपिता न्योंगो फिल्म में हेलेन ऑफ ट्रॉय के किरदार में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: 'पेद्दी' और 'है जवानी तो इश्क होना है' में किसके लिए शुभ रहा बुधवार, जानें आज का कलेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed