‘देख और हिल नहीं पा रही थी…’ इस वजह से बिगड़ी थी जेनिफर लोपेज की तबीयत; डॉक्टर से पूछा था डरावना सवाल
Jennifer Lopez Health Problem: एक्ट्रेस-सिंगर जेनिफर लोपेज ने हाल ही अपनी जिंदगी के डरावने पलों को याद किया। अपनी एक गलती की वजह से वह अस्पताल पहुंच गई थी, उनकी जिंदगी पर संकट के काले बाद मंडराने लगे थे। जानिए, क्या हुआ था जेनिफर लोपेज को?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकन एक्ट्रेस सिंगर जेनिफर लोपेज ने अपने करियर के सबसे डरावने पलों को फिर से याद किया है। एक पॉडकास्ट में उन्होंने बताया कि बिना किसी ब्रेक के लगातार 98 दिनों तक काम करने और अपनी क्षमता से ज्यादा मेहनत करने के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाना पड़ा था। अस्पताल में जेनिफिर ने डॉक्टर से एक चौंकाने वाला सवाल तक पूछ लिया था।
98 दिनों तक बिना छुट्टी काम करने की वजह से बिगड़ी तबीयत
'स्मार्टलेस' नाम के पॉडकास्ट में जेनिफर लोपेज ने बताया, ‘जब मैं 'इनफ' नाम फिल्म कर रही थी, तो उसी वक्त मैंने लगातार चार फिल्में की थीं। अपना एक एल्बम भी रिकॉर्ड किया था, जो बहुत बड़ा हिट रहा था। मैं हर दिन काम और शूटिंग कर रही थी। आप लोग जानते ही हैं कि हमारे काम में कितने घंटे लगते हैं। फिर मैं रात में स्टूडियो जाती थी और वीकेंड पर प्रमोशनल इवेंट्स या वीडियो शूट वगैरह में लगी रहती थी। मुझे इस बात का अहसास ही नहीं हुआ कि बिना एक भी दिन की छुट्टी लिए लगातार 98 दिनों तक काम किया था। फिर फिल्म 'इनफ' की शूटिंग के दौरान मेरी हेल्थ पर असर दिखने लगा, थकान होने लगी।’
अचानक दिखाई देना बंद हुआ, हिल भी नहीं पा रही थी
जेनिफर आगे कहती हैं, ‘हर बार जब मैं सेट पर जाती थी, तो मेरे दिल की धड़कनें तेज होने लगती थीं। आखिरकार नौबत यहां तक आ गई कि मुझे सच में घबराहट महसूस होने लगी। फिल्म 'इनफ' की शूटिंग पर मेरे साथ एक छोटी बच्ची भी थी। मैंने उससे कहा कि सॉरी स्वीटी, आज मुझे थोड़ा अजीब लग रहा है। मैं थोड़ी थक गई हूं या कुछ और बात है। तो में वैन में वापस गई और बैठ गई। अचानक मुझे कुछ दिखाई नहीं दिया। ऐसा लगा जैसे मैं साफ-साफ देख नहीं पा रही थी। जैसे मेरी आंखों के सामने कुछ आ गया हो और मैं हिल भी नहीं पा रही थी।’
जेनिफर ने तुरंत अपनी पुरानी दोस्त और असिस्टेंट को बताया। जेनिफर बताती हैं, ‘मैंने अर्लीन को कहा कि मैं हिल नहीं पा रही हूं। मुझे कुछ दिखाई नहीं दे रहा है।' इसके बाद जेनिफर लोपेज को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें डर था कि शायद उन्हें कोई गंभीर मानसिक बीमारी हो गई है।
जेनिफर लोपेज ने डॉक्टर से पूछा अजीब सवाल
जेनिफर लोपेज अस्पताल पहुंचने के बाद की स्थिति का भी जिक्र करती हैं। वह कहती हैं, ‘हम अस्पताल गए। मैंने डॉक्टर से पूछा कि क्या मैं पागल हो रही हूं?' और उन्होंने जवाब दिया कि नहीं। तुम पागल नहीं हो।’ डॉक्टर ने जेनिफिर को बताया कि बिना आराम के कई महीनों तक लगातार काम करने की वजह से बहुत ज्यादा थकान हो गई थी, जिससे उनके शरीर ने लगभग काम करना बंद कर दिया था।
इस घटना के बाद जेनिफर की जिंदगी पूरी तरह से बदल गई। वह अब अपने दोस्तों, परिवार के साथ समय गुजारती हैं।