सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   The uncle forcibly dragged the innocent child into the room, tied his hands and legs and tortured him

Gwalior News: ताऊ ने मासूम को जबरन कमरे में खींचा, मुंह में रूमाल ठूंसकर हाथ-पैर बांधकर की ज्यादती

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Tue, 26 May 2026 07:56 PM IST
विज्ञापन
सार

ग्वालियर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। ताऊ ने अपनी मासूम भतीजी को हवस का शिकार बना लिया। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस मामला दर्ज कर लिया है। 

The uncle forcibly dragged the innocent child into the room, tied his hands and legs and tortured him
ताऊ ने 11 साल की भतीजी से की ज्यादती - फोटो : freepik.com
विज्ञापन

विस्तार

ग्वालियर में 11 साल की छात्रा से उसके ताऊ ने ज्यादती की। आरोपी ने मासूम को जबरन कमरे में खींचा और मुंह में रूमाल ठूंसकर हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद उसके साथ ज्यादती की। घटना झांसी रोड इलाके की है।



मासूम अपने नाना-नानी के पास रहती है और घटना से दो दिन पहले मां के पास आई थी। परिवार ने 12 दिन तक मामला दबाने की कोशिश की। पेट में दर्द होने पर मंगलवार को मामला झांसी रोड थाने पहुंचा। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी ताऊ को गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद से मासूम दहशत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार झांसी रोड इलाके में रहने वाले परिवार की 11 वर्षीय बेटी छठी की छात्रा है। छात्रा बचपन से अपने नाना-नानी के पास रहती है। वह छोटे भाई के जन्मदिन समारोह में शामिल होने माता-पिता के घर आई थी। जन्मदिन के बाद वह कुछ दिन वहीं रुक गई थी। वारदात 13 मई की रात करीब 8 बजे की है, जब इलाके की बिजली गुल हो गई थी। गर्मी के कारण परिवार के लोग घर के बाहर बैठे थे। इसी दौरान मां ने बेटी को अंदर सो रहे छोटे भाई को जगाकर लाने भेजा। बच्चा तो बाहर आ गया, लेकिन छात्रा नहीं लौटी।
विज्ञापन
Trending Videos


ये भी पढ़ें- पांच साल की बालिका का अपहरण और ज्यादती करने वाले को सजा, अब सारा जीवन सलाखों के पीछे कटेगा

भाई को जगाकर लौट रही मासूम को उसके सगे ताऊ ने रास्ते में पकड़ लिया और जबरन कमरे में खींच ले गया। शोर रोकने के लिए आरोपी ने उसके मुंह में रूमाल ठूंस दिया और रस्सी से हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद आरोपी ने मासूम से दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। वारदात के बाद डरी-सहमी मासूम रोते हुए बाहर आई और मां को पूरी घटना बताई। बदनामी और ससुराल पक्ष के दबाव में मामला थाने नहीं पहुंचा। मासूम को नाना के घर वापस भेज दिया गया। मंगलवार को पेट में दर्द होने पर परिजन ने उसे कई डॉक्टरों को दिखाया, लेकिन आराम नहीं मिला। डॉक्टरों ने अंदरूनी चोट की आशंका जताई, तब मां बच्ची को लेकर झांसी रोड थाने पहुंची और जेठ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया और आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और जान से मारने की धमकी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया।थाना प्रभारी ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम बनाई। घेराबंदी कर आरोपी ताऊ को उसके संभावित ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed