सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Drunk man beat his wife, then murdered his mother

जबलपुर में रिश्तों का कत्ल: शराब के नशे में बेटे ने ली मां की जान, टेबल फैन से सिर कुचलकर कर दी हत्या; सनसनी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Tue, 26 May 2026 10:03 PM IST
विज्ञापन
सार

जबलपुर के सिहोरा में शराब के नशे में पत्नी से मारपीट कर रहे युवक ने बीच-बचाव करने पहुंची अपनी 65 वर्षीय मां पर टेबल फैन से हमला कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Drunk man beat his wife, then murdered his mother
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जबलपुर के सिहोरा से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां शराब के नशे में धुत एक बेटे ने अपनी ही मां की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था। बहू की चीख-पुकार सुनकर मां बीच-बचाव करने पहुंची, लेकिन बेटे ने गुस्से में टेबल फैन उठाकर मां के सिर पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से मां की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।

दरअसल, सिहोरा निवासी करण कोल देर रात करीब तीन बजे शराब के नशे में घर पहुंचा। घर पहुंचते ही उसने पत्नी कांति बाई को खाना बनाने के लिए कहा। पत्नी के मना करने पर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि करण ने पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी की चीख-पुकार सुनकर 65 वर्षीय मां गिरानी बाई कोल नींद से जाग गईं और बेटे-बहू के कमरे में पहुंचीं। उन्होंने बेटे को डांटते हुए शांत रहने को कहा। मां के समझाने पर भी आरोपी नहीं माना और गाली-गलौज करता रहा। जब मां ने उसे घर से बाहर जाने को कहा तो वह आगबबूला हो गया।

विज्ञापन
Trending Videos

गुस्से में आरोपी ने पास रखा टेबल फैन उठाकर मां के सिर पर हमला कर दिया। बहू ने बीच-बचाव कर सास को बचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट की। इसके बाद उसने मां पर कई बार हमला किया और मौके से फरार हो गया।


पढ़ें: पानी पीने बाहर निकले दो मजदूर बचे, सेकंडों में कुएं में दफन हो गए पांच साथी; चश्मदीदों की जुबानी

घटना के बाद बहू ने पास में रहने वाले जेठ को फोन पर सूचना दी। परिजन घायल अवस्था में गिरानी बाई को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर फरार आरोपी बेटे की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed