सब्सक्राइब करें

Cooler Health Risks: कूलर इस्तेमाल करने वाले सावधान! एक गलती पूरे परिवार को अस्पताल पहुंचा सकती है

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Tue, 26 May 2026 03:07 PM IST
सार

Dirty Cooler Health Risks: अगर आप भी हर रोज कूलर में सोते हैं तो ये खबर आपके लिए खास होने वाली है। यहां हम आपको बताएंगे कि आपकी एक गलती किस तरह से आपका स्वास्थ्य खराब कर सकती है।

विज्ञापन
dirty cooler health risks gande cooler se kya dikkatein ho sakti hai
गंदे कूलर पैड्स बन सकते हैं बीमारी की वजह - फोटो : AI
Dirty Cooler Health Risks: गर्मी के मौसम में कूलर का इस्तेमाल लगभग हर घर में किया जाता है, क्योंकि यह सस्ते और आसान तरीके से ठंडी हवा देने का काम करता है। लेकिन कई बार लोग कूलर की नियमित सफाई पर ध्यान नहीं देते, जिससे यह आराम देने की जगह स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक बन सकता है। 


अगर बात करें कूलर में लगे पैड्स की तो कूलर में लगे गंदे पैड्स धूल-मिट्टी बैक्टीरिया और फंगस के लिए अनुकूल वातावरण बना देते हैं। जब यही दूषित हवा कमरे में फैलती है तो ये शरीर संबंधी कई समस्याओं का कारण बन सकती है। 

खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह स्थिति ज्यादा खतरनाक हो सकती है। इसलिए कूलर का सही रखरखाव और साफ-सफाई गर्मियों में बेहद जरूरी हो जाती है। यहां इस लेख में हम आपको बताएंगे कि गंदे कूलर पैड्स से क्या नुकसान हो सकते हैं और इससे कैसे बचाव किया जा सकता है।
 
dirty cooler health risks gande cooler se kya dikkatein ho sakti hai
गंदे कूलर पैड्स बन सकते हैं बीमारी की वजह - फोटो : Adobe Stock
 गंदे कूलर पैड्स से होने वाले नुकसान

1. सांस की समस्याएं
 
  • कूलर के गंदे पैड्स में धूल, मिट्टी और बैक्टीरिया जमा हो जाते हैं, जो हवा के जरिए शरीर में प्रवेश कर सकते हैं। 
  • इससे खांसी, जुकाम, गले में खराश और सांस लेने में दिक्कत जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। 
  • लंबे समय तक ऐसे वातावरण में रहने से फेफड़ों पर भी असर पड़ सकता है।

 
Trending Videos
dirty cooler health risks gande cooler se kya dikkatein ho sakti hai
गंदे कूलर पैड्स बन सकते हैं बीमारी की वजह - फोटो : एडोव
 2. एलर्जी का खतरा
 
  • गंदे कूलर पैड्स में फंगस और मोल्ड तेजी से विकसित हो सकते हैं। 
  • यह त्वचा और आंखों में जलन, खुजली और एलर्जिक रिएक्शन का कारण बन सकते हैं। 
  • जिन लोगों को पहले से एलर्जी की समस्या होती है, उनके लिए यह स्थिति और भी खराब हो सकती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
dirty cooler health risks gande cooler se kya dikkatein ho sakti hai
गंदे कूलर पैड्स बन सकते हैं बीमारी की वजह - फोटो : एआई जनरेटेड
3. बदबू और खराब हवा
 
  • अगर कूलर की सफाई लंबे समय तक न की जाए तो उसमें से निकलने वाली हवा में एक अजीब सी बदबू आने लगती है।
  •  यह बदबू कमरे के वातावरण को अस्वस्थ बनाती है और सिरदर्द या बेचैनी का कारण भी बन सकती है।

 
विज्ञापन
dirty cooler health risks gande cooler se kya dikkatein ho sakti hai
गंदे कूलर पैड्स बन सकते हैं बीमारी की वजह - फोटो : AI
4. संक्रमण का खतरा
 
  • गंदे पानी और दूषित पैड्स के कारण कूलर में बैक्टीरिया तेजी से बढ़ सकते हैं। 
  • यह हवा के माध्यम से शरीर में प्रवेश करके संक्रमण का कारण बन सकते हैं, जिससे बुखार और अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed