सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Campaign will run against adulterated cheese

Hapur News: मिलावटी पनीर के खिलाफ चलेगा अभियान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Campaign will run against adulterated cheese
विज्ञापन
हापुड़। मेरठ में पकड़े गए मिलावटी पनीर के मामले के बाद अब जिले में भी कार्रवाई तेज होगी। रेस्टोरेंट, होटल और डेयरियों से जांच के लिए नमूने लिए जाएंगे। मिलावट को रोकने के आदेश उच्च अधिकारियों ने दिए हैं।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की प्रदेश टीम ने अप्रैल माह में मेरठ में छापा मारकर मिलावटी व सिंथेटिक पनीर पकड़ा था। इसके नमूने में केमिकल की पुष्टि हुई है। विभाग का दावा है कि हापुड़ के ताराचंद मार्केट में स्थित एक फर्म से यह केमिकल खरीदे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद टीम ने करीब 10 दिन पहले फर्म पर कार्रवाई करते हुए केमिकल का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा था। साथ ही फर्म के संचालक को नोटिस देकर केमिकल की बिक्री कहां-कहां और किसे-किसे हुई है और इसका जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
Trending Videos

विभागीय अधिकारियों को शुरुआती जांच में मिला है कि जिले से कास्टिक सोडा फ्लैक्स, रिफाइंड सोया आयल, विंगर एसिड, स्टार्च पाउडर, रानीपाल लिक्विड व हाइड्रोजन-पर-आक्साइड जैसे रसायनों का इस्तेमाल करके नकली पनीर को असली के रूप में बनाया जा रहा है। इससे कई गंभीर बीमारी होने का खतरा रहता है।
वहीं, मेरठ, अमरोहा, संभल आदि आसपास के जिलों से इस प्रकार के मिलावटी पनीर की शिकायत मिली है। इसके बाद विभाग अलर्ट पर है। पहले भी कई बार मिलावटी पनीर जिले में मिल चुका है। इस पर जुर्माने की कार्रवाई भी हो चुकी है।
मामले में सहायक आयुक्त द्वितीय सुनील कुमार का कहना है कि फर्म के संचालक को नोटिस दिया गया है। जवाब आने पर विभाग कार्रवाई करेगा। मेरठ के अलावा हापुड़ और अन्य जिलों में भी केमिकल की बिक्री होने की जानकारी मिली है। विभाग मिलावटी पनीर को लेकर जल्द कड़ी कार्रवाई भी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed