सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Canter loaded with clothes overturns on Ganga Expressway in Hapur

UP: गंगा एक्सप्रेस-वे पर कपड़ों से भरा कैंटर पलटा, चालक-परिचालक घायल

अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: Sharukh Khan Updated Sat, 23 May 2026 02:12 PM IST
विज्ञापन
Canter loaded with clothes overturns on Ganga Expressway in Hapur
hapur road accident - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
हापुड़ के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव शंकराटीला क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस-वे पर शनिवार सुबह करीब छह बजे कपड़ों से भरा एक कैंटर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक और परिचालक घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़ में भर्ती कराया गया है।


पुलिस के अनुसार कैंटर दिल्ली से कपड़े लेकर संभल जा रहा था। गांव शंकराटीला क्षेत्र में पहुंचते ही चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते कैंटर गंगा एक्स्प्रेसवे  पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से वाहन में फंसे चालक सलमान और परिचालक अब्दुल समद, निवासी संभल, को बाहर निकाला। इसके बाद दोनों घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से सीएचसी गढ़ भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन
Trending Videos


चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। हादसे में वाहन को नुकसान पहुंचा है, हालांकि गनीमत रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि चालक परिचालक मामूली रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed