सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Two sisters going to the farm accused the youth of molestation

Hapur News: खेत पर जा रही दो बहनों ने युवकों पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Two sisters going to the farm accused the youth of molestation
विज्ञापन
सिंभावली। क्षेत्र की एक युवती ने तीन युवकों पर छेड़छाड़, अभद्र टिप्पणी करने और विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि सोशल मीडिया पर युवतियों और युवकों के बीच हो रही नोकझोंक का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
Trending Videos


पीडि़ता ने बताया कि शुक्रवार शाम वह अपनी बहन के साथ घर का कूड़ा डालने के लिए खेत की ओर जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में मिले तीन युवकों ने दोनों बहनों पर अशोभनीय टिप्पणी करनी शुरू कर दी और अभद्र इशारे किए। जब दोनों बहनों ने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने उनके साथ छेड़छाड़ की और गलत तरीके से पकड़ने का प्रयास किया। पीड़िता का कहना है कि घटना की जानकारी उसने अपने पिता को दी। इसके बाद पिता आरोपियों से बात करने और उन्हें समझाने पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान तीनों युवकों ने मिलकर उनके पिता के साथ मारपीट की। पीडि़ता का यह भी आरोप है कि धारदार हथियार से हमला कर उन्हें घायल किया गया है। घटना के बाद परिवार के लोग थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हालांकि घटना के दौरान का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिस पर पुलिस जांच कर रही है। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि शिकायत प्राप्त हो गई है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed