औरास। ब्लाॅक सभागार में मंगलवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। इसमें चार करोड़ रुपये के विकास की कार्ययोजना अनुमोदित की गई।
बैठक की शुरुआत में पिछले साल की कार्रवाई के एजेंडे को रखा गया। इसके बाद विकास योजनाओं को संचालित करने के लिए करीब चार करोड़ की कार्ययोजना पारित हुई। सदन में उपस्थित बीडीसी और प्रधान मूकदर्शक बने रहे। अधिकारियों ने स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री आवास, पेंशन योजना सहित अन्य पर चर्चा हुई।
मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख ज्ञानेंद्र सिंह ने विकास योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। खंड विकास अधिकारी दीपशिखा, क्षेत्र पंचायत सदस्य जगदीश सिंह यादव, प्रधान गजेंद्र सिंह, बाल्मीकि, आलोक द्विवेदी व तेज पाल आदि मौजूद रहे।