{"_id":"6a0cb8957dd7794a0305ec04","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-150728-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: पांच साल में ही जर्जर हो गई 5.45 करोड़ की बिल्डिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: पांच साल में ही जर्जर हो गई 5.45 करोड़ की बिल्डिंग
विज्ञापन
फोटो-25-सीएचसी भवन की दीवार से प्लास्टर उखड़ने के बाद नजर आती ईंट। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी। अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की बिल्डिंग पांच साल में ही जर्जर हो गई है। पांच करोड़ रुपये से अधिक लागत से बनी इस इमारत की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।
जून 2018 में फतेहपुर चौरासी पीएचसी को सीएचसी का दर्जा मिला था। इसके बाद राजकीय निर्माण निगम रायबरेली ने 5.45 करोड़ रुपये से भवन निर्माण शुरू किया। दिसंबर 2021 में भवन स्वास्थ्य विभाग को हस्तांतरित किया गया था। अभी पांच साल भी पूरे नहीं हुए हैं कि सीएचसी और आवासीय बिल्डिंग का प्लास्टर टूटकर गिरने लगा है। जगह-जगह ईंटें नजर आ रही हैं। छत का प्लास्टर गिरने से सरिया भी दिखाई देने लगी है।
ओवरहेड टैंक का भी नहीं मिल रहा फायदा
सीएचसी में पेयजल आपूर्ति के लिए बना ओवरहेड टैंक शुरुआत से ही शोपीस बना हुआ है। लाखों रुपये से बनी पानी टंकी मोटर न होने के कारण बंद पड़ी है। सीएचसी अधीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि प्लास्टर गिरने की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी जाएगी। उन्होंने ओवरहेड टैंक से पेयजल आपूर्ति के लिए कई बार मांग की है, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। वर्तमान में पेयजल की व्यवस्था सबमर्सिबल पंप से की जा रही है।
विज्ञापन
Trending Videos