{"_id":"6a0cb8cde85673274f05bc2a","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-150704-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: ई-रिक्शा में भिड़ी बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: ई-रिक्शा में भिड़ी बाइक, युवक की मौत
विज्ञापन
फोटो-7- प्रदीप (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बीघापुर। पुरवा-बीघापुर मार्ग पर पार्क के पास ई-रिक्शा में बाइक भिड़ गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि ई-रिक्शा चालक की हालत गंभीर है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
बीघापुर कोतवाली के मगरायर गांव निवासी जयप्रकाश का बेटा प्रदीप (22) मंगलवार सुबह 10 बजे बाइक से चमियानी बाजार खरीदारी करने जा रहा था। बीघापुर-पुरवा मार्ग पर आचार्य नंददुलारे बाजपेई पार्क के सामने पुरवा की ओर से आ रहे ई-रिक्शा में सामने से बाइक भिड़ गई। इससे बाइक सवार प्रदीप कुमार और ई-रिक्शा चालक रविशंकर (40) गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने प्रदीप को मृत घोषित कर दिया। रविशंकर को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
पारिवारिक चाचा बुद्धीलाल ने बताया कि प्रदीप राजस्थान के बाड़मेर में निजी कंपनी में काम करता था। घर में मांगलिक कार्यक्रम होने से आठ मई को आया था। इसी सप्ताह जाना था। अभी उसका विवाह नहीं हुआ था। प्रदीप के पिता की 10 साल पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। वही घर का कमाने वाला था। मां मीना बेटे का शव देखकर बेहोश हो गईं। कोतवाल राजपाल ने बताया कि घायल का इलाज चल रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos