सब्सक्राइब करें

Watermelon or Muskmelon: तरबूज या खरबूजा....जानें दोनों में से क्या खाना ज्यादा फायदेमंद?

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Tue, 26 May 2026 10:56 AM IST
सार

Watermelon or Muskmelon: तरबूज या खरबूजे में से क्या खाना सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद माना जाता है, आज हम आपसे इसी बारे में बात करेंगे।

विज्ञापन
watermelon or muskmelon which is more hydrating
तरबूज या खरबूजा, जानें क्या खाना ज्यादा फायदेमंद? - फोटो : AI
Watermelon or Muskmelon: गर्मियों का मौसम आते ही बाजार में तरबूज और खरबूजे की भरमार देखने को मिलती है। दोनों ही फल शरीर को ठंडक पहुंचाने और पानी की कमी दूर करने के लिए जाने जाते हैं। तेज गर्मी और हीटवेव के दौरान लोग खुद को हाइड्रेट रखने के लिए इन फलों का खूब सेवन करते हैं। 


लेकिन अक्सर लोगों के मन में सवाल उठता है कि तरबूज और खरबूजे में से कौन सा फल सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। किसी में पानी ज्यादा होता है तो किसी में विटामिन और फाइबर की मात्रा अधिक पाई जाती है। दोनों फलों के अपने अलग-अलग फायदे हैं, जो शरीर को गर्मियों में स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। 

हालांकि, आपकी सेहत और शरीर की जरूरत के हिसाब से इनमें से एक फल ज्यादा लाभकारी साबित हो सकता है। यहां इस लेख में हम आपको बताएंगे कि तरबूज और खरबूजे में कौन सा फल ज्यादा हेल्दी माना जाता है और दोनों के क्या-क्या फायदे हैं।
 
watermelon or muskmelon which is more hydrating
तरबूज या खरबूजा, जानें क्या खाना ज्यादा फायदेमंद? - फोटो : Adobe stock
तरबूज खाने के फायदे
 
  • इसमें लगभग 90 से 92 प्रतिशत तक पानी पाया जाता है, जो शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद करता है। 
  • तेज गर्मी और पसीने की वजह से शरीर में पानी की कमी होने लगती है, ऐसे में तरबूज शरीर को हाइड्रेट रखने का काम करता है।
  • तरबूज में लाइकोपीन, विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स भी मौजूद होते हैं, जो शरीर को अंदर से ठंडक पहुंचाने में मदद कर सकते हैं। 
  •  यह दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। 
  • कम कैलोरी होने की वजह से वजन घटाने वाले लोग भी इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं। 

 
Trending Videos
watermelon or muskmelon which is more hydrating
तरबूज या खरबूजा, जानें क्या खाना ज्यादा फायदेमंद? - फोटो : Adobe stock
खरबूजा खाने के फायदे
 
  • इसमें विटामिन A, विटामिन C, फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं।
  •  यह शरीर की इम्यूनिटी मजबूत करने में मदद कर सकता है। 
  • ये पाचन तंत्र को बेहतर बनाए रखने में भी खरबूजा फायदेमंद माना जाता है।
  • खरबूजे में मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती। 
  • आंखों और त्वचा के लिए भी इसे अच्छा माना जाता है। 
  • गर्मियों में इसका सेवन शरीर को एनर्जी देने और थकान कम करने में मदद कर सकता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
watermelon or muskmelon which is more hydrating
तरबूज या खरबूजा, जानें क्या खाना ज्यादा फायदेमंद? - फोटो : Adobe stock
कौन सा फल ज्यादा फायदेमंद?

तरबूज और खरबूजा दोनों ही गर्मियों में शरीर के लिए फायदेमंद माने जाते हैं, लेकिन इनके फायदे अलग-अलग हैं। अगर आपका शरीर जल्दी डिहाइड्रेट हो जाता है या गर्मी ज्यादा लगती है, तो तरबूज बेहतर विकल्प माना जा सकता है क्योंकि इसमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है।
 
विज्ञापन
watermelon or muskmelon which is more hydrating
तरबूज या खरबूजा, जानें क्या खाना ज्यादा फायदेमंद?
वहीं, अगर आप पाचन सुधारना चाहते हैं और शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने पर ध्यान दे रहे हैं, तो खरबूजा ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी गर्मियों में दोनों फलों को संतुलित मात्रा में खाने की सलाह देते हैं, ताकि शरीर को जरूरी पोषण और ठंडक दोनों मिल सके।
 
----------------------------------------


नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed