सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kotputli-Behror News ›   Kotputli-Behror: Blind Murder Solved in 3 Days, Scrap Dealer Killed Over Cooler Deal Dispute; Accused Held

Kotputli-Behror News: मनोहरपुर ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, कूलर के सौदे ने ली व्यापारी की जान, आरोपी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़ Published by: कोटपुतली ब्यूरो Updated Fri, 05 Jun 2026 10:12 PM IST
विज्ञापन
सार

जयपुर ग्रामीण के मनोहरपुर में हुए चर्चित ब्लाइंड मर्डर केस का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। करीब 150 सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या की वजह भी सामने ला दी है।

Kotputli-Behror: Blind Murder Solved in 3 Days, Scrap Dealer Killed Over Cooler Deal Dispute; Accused Held
कबाड़ व्यवसायी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मनोहरपुर में हुए बहुचर्चित ब्लाइंड मर्डर केस का पुलिस ने महज तीन दिन में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कबाड़ व्यवसायी रामावतार असवाल उर्फ पप्पू की हत्या पुराना कूलर खरीदने को लेकर हुए विवाद के बाद की गई थी।



जिला पुलिस अधीक्षक जयपुर ग्रामीण हनुमान प्रसाद (आईपीएस) ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शाहपुरा रणवीर सिंह और वृत्ताधिकारी शाहपुरा रामवतार सिंह ताखर के निर्देशन में मनोहरपुर, शाहपुरा, अमरसर थाना पुलिस तथा डीएसटी की संयुक्त टीमों का गठन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 2 जून को शिव कॉलोनी निवासी गुलाब असवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके भाई रामावतार असवाल (55) श्याम मार्केट स्थित अपनी कबाड़ की दुकान पर थे। 1 जून की शाम करीब साढ़े सात बजे तक परिवार की उनसे बातचीत हुई थी। इसके बाद फोन पर संपर्क नहीं होने पर परिजनों ने दुकान पर जाकर देखा तो रामावतार खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़े मिले। उनके सिर और गर्दन पर धारदार हथियार से हमले के निशान थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jaipur News: जयपुर में इबोला का संदिग्ध मामला, युगांडा की युवती आइसोलेशन वार्ड में भर्ती

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे करीब 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र और अन्य सुरागों के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों की पहचान की। जांच के दौरान मिले महत्वपूर्ण साक्ष्यों के आधार पर मनोहरपुर निवासी सोहिल खान को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने हत्या करना स्वीकार कर लिया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि घटना वाले दिन आरोपी सोहिल खान अपने घर पर कबूतरों के लिए पुराना कूलर खरीदने रामावतार की दुकान पर पहुंचा था। खरीद-फरोख्त को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने लोहे की एंगल से रामावतार के सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से वह जमीन पर गिर गए। इसके बाद आरोपी ने चाकू से गर्दन और हाथ पर कई वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोहिल पुत्र कुतुबुद्दीन लुहार (20) निवासी लुहार मंडी, मनोहरपुर के रूप में हुई है। पुलिस घटना में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी के प्रयास कर रही है तथा मामले की जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ब्लाइंड मर्डर केस के खुलासे में थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। विशेष रूप से कांस्टेबल दारा सिंह के प्रयासों की सराहना की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed