{"_id":"6a268950ac47206f4802f92d","slug":"trailer-runs-amok-on-jaipur-delhi-highway-pedestrian-killed-near-diversion-cctv-captures-tragedy-kotputli-behror-news-c-1-1-noi1440-4371453-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotputli-Behror: हाईवे डायवर्जन पर बेकाबू ट्रेलर ने पैदल जा रहे व्यक्ति को कुचला, CCTV में कैद हुआ मौत का मंजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotputli-Behror: हाईवे डायवर्जन पर बेकाबू ट्रेलर ने पैदल जा रहे व्यक्ति को कुचला, CCTV में कैद हुआ मौत का मंजर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़
Published by: कोटपुतली ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 03:53 PM IST
विज्ञापन
सार
नीलका पुलिया निर्माण के चलते बनाए गए डायवर्जन पर एक तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर होटल परिसर में घुस गया। हादसे में एक पैदल यात्री की जान चली गई, पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
सीसीटीवी में कैद हुआ मौत का मंजर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर आंतेला क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पैदल जा रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई। भाबरू थाना क्षेत्र में नीलका पुलिया के निर्माण कार्य के चलते बनाए गए डायवर्जन पर एक बेकाबू ट्रेलर होटल की पार्किंग में घुस गया और वहां पैदल चल रहे व्यक्ति को कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पूरा हादसा कैद हुआ है।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान आंतेला स्थित नारनौलिया की ढाणी निवासी सुरजाराम यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुरजाराम होटल के बाहर बनी पार्किंग से पैदल गुजर रहे थे। इसी दौरान जयपुर से दिल्ली की ओर जा रहा एक ट्रेलर डायवर्जन पर अनियंत्रित हो गया। चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रेलर सर्विस रोड छोड़ते हुए सीधे होटल की पार्किंग में घुस गया।
ये भी पढ़ें: Rajasthan Politics: गहलोत के बयान से फिर गरमाई सियासत, पायलट के साथ विवाद सुर्खियों में; भाजपा ने भी घेरा
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुरजाराम ने अपनी ओर तेजी से आते ट्रेलर को देखकर बचने का प्रयास किया लेकिन वे उसकी चपेट में आ गए। ट्रेलर उन्हें कुछ दूरी तक घसीटता हुआ ले गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग तुरंत सहायता के लिए दौड़ पड़े। घायल सुरजाराम को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही भाबरू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को जब्त कर लिया है तथा चालक के संबंध में जानकारी जुटाते हुए जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरा हादसा रिकॉर्ड हो गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नीलका पुलिया का निर्माण कार्य लंबे समय से चल रहा है, जिसके चलते हाईवे पर यातायात डायवर्ट किया गया है। लोगों का आरोप है कि निर्माण स्थल और डायवर्जन क्षेत्र में पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं हैं। भारी वाहनों की तेज रफ्तार और अव्यवस्थित यातायात के कारण यहां पहले भी दुर्घटनाओं की आशंका जताई जाती रही है। स्थानीय नागरिकों ने निर्माण एजेंसी और संबंधित विभागों से डायवर्जन स्थल पर अतिरिक्त सुरक्षा उपाय, स्पष्ट संकेतक बोर्ड और गति नियंत्रण के प्रभावी इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
भाबरू थाना पुलिस के अनुसार मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है। दुर्घटना के कारणों और संभावित लापरवाही की जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।