{"_id":"6a27e072bd183ae4290d18c6","slug":"three-vehicle-collision-on-behror-kund-state-highway-tractor-driver-injured-traffic-disrupted-briefly-kotputli-behror-news-c-1-1-noi1440-4374983-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotputli-Behror News: बहरोड़-कुंड स्टेट हाईवे पर तीन वाहनों की भिड़ंत, ट्रैक्टर चालक घायल; यातायात रहा बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotputli-Behror News: बहरोड़-कुंड स्टेट हाईवे पर तीन वाहनों की भिड़ंत, ट्रैक्टर चालक घायल; यातायात रहा बाधित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़
Published by: कोटपुतली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 03:25 PM IST
विज्ञापन
सार
बहरोड़-कुंड स्टेट हाईवे पर मंगलवार सुबह ट्रक, ट्रॉले और ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से हुई इस दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक घायल हो गया, जबकि हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा।
ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
राजस्थान के बहरोड़-कुंड स्टेट हाईवे पर मंगलवार सुबह चांदीचाना और बीघाना गांव के बीच तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां एक ट्रक, ट्रॉले और ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा।
जानकारी के अनुसार, ईंटों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बहरोड़ की ओर जा रही थी। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे एक बेकाबू ट्रक ने आगे चल रहे ट्रॉले को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्रॉला अनियंत्रित हो गया और उसने अपने आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को चपेट में ले लिया।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर पलट गई। ट्रॉली में भरी सैकड़ों ईंटें हाईवे पर दूर-दूर तक बिखर गईं। हादसे में ट्रैक्टर चालक को चोटें आईं, जबकि अन्य वाहन चालकों को मामूली चोटें आने की सूचना है। स्थानीय लोगों ने घायल चालक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Jaipur Factory Fire: पटाखा फैक्टरी में ब्लास्ट से दहला खो नागोरियान, घर में चल रहा था अवैध कारखाना, 3 की मौत
दुर्घटना के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात प्रभावित हो गया। सूचना मिलते ही बहरोड़ सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने क्रेन और स्थानीय लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाया। साथ ही सड़क पर बिखरी ईंटों को साफ करवाकर यातायात को सुचारू कराया।
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और वाहन चालक द्वारा नियंत्रण खो देना माना जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है। गनीमत रही कि हादसे के दौरान कोई बड़ा जनहानि नहीं हुई, अन्यथा दुर्घटना गंभीर रूप ले सकती थी।