सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   300 lights will be installed with 20 lakh rupees, making the 25 wards of the city shine.

Chandauli News: 20 लाख रुपये से लगेगी 300 लाइटें, जगमग होंगे नगर के 25 वॉर्ड

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
300 lights will be installed with 20 lakh rupees, making the 25 wards of the city shine.
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत वार्डों की गलियां और सड़कें अब शीघ्र ही दुधिया रोशनी से जगमग होंगी। नगर पालिका ने 20 लाख रुपये की लागत से 300 लाइटें मंगवाई है। एक सप्ताह के भीतर लाइटोंं की खेप नगर पालिका को मिल जाएगी। इसके बाद खराब पड़ी लाइटों को बदला जाएगा। नई लाइटों के लगने के बाद खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों के कारण अंधेरे में आवागमन नहीं करना पड़ेगा। नगर पालिका क्षेत्र के 25 वार्डों में 1900 लाइटें लगी हैं। इनमें से लगभग 200 लाइटें खराब है। इस कारण रात होते ही गलियों और सड़कों पर अंधेरा छा जाता है। ऐसे में सबसे अधिक परेशानी महिलाओं और बुजुर्गों को आवागमन में होती है। वहीं, रात के अंधेरे में गड्ढे आदि नहीं दिखने के कारण राहगीर गिरकर चोटिल हो जाते हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए नगर पालिका ने 20 लाख रुपये की लागत से 75 वॉट की 300 लाइटें मंगवाई हैं। पालिका के अधिकारियों के अनुसार एक सप्ताह में लाइटें मिल जाएंगी। नगर क्षेत्र के रहने वाले राजेश, अमरेश, मोहम्मद जुनैद, शाकिब, अमित, विवेक, मुरली, रोशन ने बताया कि रात में स्ट्रीट लाइट नहीं जलने से परेशानी होती है। नई लाइटें लग जाएंगी तो आवागमन में आसानी होगी।
Trending Videos


एक सप्ताह के भीतर नगर पालिका को लाइटें मिल जाएंगी। इसके बाद खराब लाइटों की जगह नई लाइटें लगवा दी जाएंगी।
- सोनू किन्नर, चेयरमैन, नगर पालिका परिषद, पीडीडीयू नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article