सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The body of a young man was found hanging from a beam near the temple

Chandauli News: मंदिर के पास बीम पर लटका मिला युवक का शव

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found hanging from a beam near the temple
विकास मौर्य, फाइलफोटो
विज्ञापन
टांडाकला। बलुआ थाना क्षेत्र के नदेसर मारूफपुर गांव निवासी विकास मौर्या (28) का शव मंगलवार सुबह क्षेत्र के मां काली मंदिर के समीप एक बीम पर गमछे के सहारे लटकता मिला। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची बलुआ थाने की पुलिस ने शव को नीचे उतारा और आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक के दादा लालजी मौर्या ने बताया कि विकास प्रतिदिन की भांति मंगलवार भोर लगभग चार बजे घर से टहलने के लिए खेत की ओर गया था। थोड़ी देर बाद परिवार के अन्य लोग भी खेत में लगी सब्जी तोड़ने के लिए गए, लेकिन विकास टहलने के बहाने मंदिर की तरफ चला गया। कुछ देर बाद ग्रामीण जब टहलते हुए वहां पहुंचे तो उनकी नजर विकास पर पड़ी। लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद पास में ही खेत पर काम कर रहे परिजन दौड़कर मौके पर पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। एसओ बलुआ अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि युवक के मोबाइल पर लगे स्टेटस को देखकर मामला आशनाई का प्रतीत हो रहा है। शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर मिलने पर आवश्यक जांच और कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद मृतक की मां बैजन्ती देवी, पत्नी आकांक्षा और भाई विशाल का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक की तीन वर्षीय बेटी आयुषी इन सबसे बेखबर सबको देख रही थी।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed