सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   1.29 crore liters of water will be supplied daily at PDJU Junction

Chandauli News: पीडीडीयू जंक्शन पर रोजाना होगी 1.29 करोड़ लीटर जल की आपूर्ति

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
1.29 crore liters of water will be supplied daily at PDJU Junction
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर।
Trending Videos

पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर भीषण गर्मी और यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने स्टेशन, ट्रेनों और रेलवे कॉलोनियों में जलापूर्ति व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखा है। यात्रियों और रेलकर्मियों को पर्याप्त एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए बहुस्तरीय जलापूर्ति प्रणाली 24 घंटे निगरानी में संचालित की जा रही है। डीआरएम उदय सिंह मीना ने बताया कि पीडीडीयू जंक्शन और रेलवे कॉलोनियों में प्रतिदिन लगभग 1 करोड़ 29 लाख लीटर पानी की आवश्यकता होती है। इस मांग को पूरा करने के लिए 21 पंप हाउस लगातार काम कर रहे हैं। इनका प्रमुख स्रोत डीप ट्यूबवेल हैं। जल भंडारण के लिए 70 लाख लीटर क्षमता के ओवरहेड स्टोरेज टैंक बनाए गए हैं, जिनके माध्यम से स्टेशन और रेलवे आवासों तक पानी पहुंचाया जा रहा है। स्टेशन के दक्षिणी भाग में 20 एचपी क्षमता के चार पंप और उत्तरी भाग में 20 एचपी क्षमता के दो पंप संचालित हैं। इनकी क्षमता 15,000 गैलन प्रति घंटा है और इन्हें प्रतिदिन लगभग 15 से 16 घंटे तक चलाया जाता है।
3800 रेलवे आवासों और यात्रियों को मिल रही सुविधा
रेलवे कॉलोनियों में स्थित लगभग 3,800 रेलवे आवासों तक नियमित जलापूर्ति की जा रही है। यात्रियों के लिए स्टेशन परिसर में 48 वाटर बूथ और 275 कार्यरत नलों के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त 12 वाटर कूलर और 12 वाटर वेंडिंग मशीनें भी संचालित हैं, ताकि यात्रियों को ठंडा और स्वच्छ पानी आसानी से मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधुनिक प्रणाली से 3007 कोचों में जलभराव
पीडीडीयू जंक्शन पर आधुनिक क्विक वाटरिंग सिस्टम के माध्यम से प्रतिदिन औसतन 3007 कोचों में पानी भरा जा रहा है। इससे लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों को पर्याप्त पानी उपलब्ध हो रहा है। स्टेशन पर क्लीन ट्रेन स्टेशन सुविधा के तहत 88 ट्रेनों की नियमित सफाई की जा रही है। इस प्रक्रिया में कोचों के शौचालय, डोरवे और वेस्टिब्यूल क्षेत्रों की हाई प्रेशर जेट से धुलाई, डिसइन्फेक्टेंट से मॉपिंग तथा कचरा संग्रहण जैसे कार्य किए जाते हैं।
विज्ञापन

4 नए डीप ट्यूबवेल और 15 शैलो ट्यूबवेल से और मजबूत होगी व्यवस्था
जलापूर्ति को और सुदृढ़ करने के लिए इसी महीने चार नए डीप ट्यूबवेल और 15 शैलो ट्यूबवेल स्थापित किए जा रहे हैं। पीडीडीयू जंक्शन पर एक नए ट्यूबवेल का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है, जिसके लिए 20 एचपी क्षमता का नया पंप प्रस्तावित किया गया है। रेलवे प्रशासन का कहना है कि यात्रियों, रेलकर्मियों और रेलवे कॉलोनियों के निवासियों को निर्बाध जलापूर्ति, स्वच्छता और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आधारभूत संरचना के विस्तार और निगरानी का कार्य लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed