सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Road construction of pitch will be done for 31 lakh, benefiting a population of five thousand

Chandauli News: 31 लाख से पिच रोड का होगा निर्माण, पांच हजार की आबादी को मिलेगा लाभ

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Road construction of pitch will be done for 31 lakh, benefiting a population of five thousand
अलीनगर में कमलेश पटेल की मूर्ति से सामुदायिक भवन की ओर से जाता जर्जर मार्ग। स्रोत:- जागरूक पाठक
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। अलीनगर स्थित कमलेश पटेल की मूर्ति से लगभग तीन सौ मीटर लंबी पिच रोड का निर्माण नगर पालिका की ओर से 31 लाख रुपये से करवाया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका की ओर से टेंडर जारी किया गया है। इस मार्ग के बनने से लगभग पांच हजार की आबादी को इसका लाभ मिलेगा। मार्ग के बगल में नाली का निर्माण होगा। इससे जल निकासी की समस्या का भी समाधान होगा। मार्ग पर गड्ढों के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी होती थी। अलीनगर क्षेत्र के कमलेश पटेल की मूर्ति से सामुदायिक भवन होते हुए पुराना अलीनगर मार्ग जाने वाले रास्ते की हालत दयनीय है। इस मार्ग पर गड्ढों के कारण आए दिन राहगीर गिरकर चोटिल हो जाते है। इस मार्ग से 5000 हजार की आबादी आवागमन करती है। बीते दस सालों से मार्ग का निर्माण नहीं होने यहां की स्थिति बदहाल हो गई है। अब नगर पालिका की ओर से 31 लाख रुपये की लागत से इस मार्ग के निर्माण का निर्णय लिया गया है। इसके लिए नगर पालिका की ओर से टेंडर जारी किया है। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होते ही नगर पालिका की ओर से मार्ग निर्माण का काम शुरू करा दिया जाएगा। सड़क निर्माण के लिए सभासद प्रतिनिधि कयामुद्दीन अंसारी, पूर्व सभासद सोनू चौहान, हौसिला यादव, मोहम्मद यूसुफ, डॉ. राजकुमार गुप्ता ने खुशी जाहिर की है। कहा कि मार्ग का निर्माण होने से लोगों को आवागमन में सहुलियत मिलेगी।
Trending Videos


नगर पालिका की ओर से 31 लाख रुपये से इस मार्ग के निर्माण के लिए टेंडर जारी किया गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही मार्ग का निर्माण शुरू होगा।
- सोनू किन्नर, चेयरमैन नगर पालिका, पीडीडीयू नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article