सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Car collided with tanker while trying to overtake

Chandauli News: ओवरटेक करने के चक्कर में टैंकर से भिड़ी कार

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Car collided with tanker while trying to overtake
अलीनगर में दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त कार। स्रोत:-जागरूक पाठक
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। अलीनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम करीब 5:30 बजे जेके पैलेस के पास एक तेज रफ्तार कार ओवरटेक करने के दौरान टैंकर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। कार में सवार चार लोग बच गए। उन्हें मामूली चोट आई है। कार चालक सड़क पर आगे चल रहे टैंकर को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था। तभी कार अनियंत्रित होकर टैंकर के पिछले हिस्से से टकरा गई। टक्कर के बाद टैंकर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। दुर्घटना की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने क्षतिग्रस्त कार को बीच सड़क से हटाया। कुछ देर बाद यातायात सामान्य हो सका। दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए जाम लगा रहा। कार में सवार लोगों ने पुलिस को सूचना दी। वहीं, टैंकर चालक वाहन के साथ दुर्घटनास्थल से भाग गया। थानाध्यक्ष घनश्याम शुक्ल ने बताया कि कार में सवार चार लोगों को मामूली चोट लगी थी।दोनों पक्ष पुलिस के पहुंचने के पहले जा चुके थे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article