सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Married woman celebrated wedding anniversary, died the next day, brother accused of murder

Chandauli News: विवाहिता ने मनाई शादी की सालगिरह, अगले दिन हुई मौत, भाई ने लगाया हत्या का आरोप

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Married woman celebrated wedding anniversary, died the next day, brother accused of murder
विज्ञापन
नौगढ़। विशेषरपुर गांव में मंगलवार की सुबह विवाहिता ऋतु (25) का शव घर के एक कमरे में फंदे से लटकता मिला। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। विवाहिता के भाई वकील यादव का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी बहन की मारपीट करके गला दबाकर हत्या की है। मामले को आत्महत्या दिखाने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया। घटना के पहले सोमवार को पति-पत्नी ने विवाह की चौथी सालगिरह मनाई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। विशेषरपुर गांव निवासी सुशील यादव की शादी 18 मई 2022 को सोनभद्र के पड़री गांव की रहने वाली ऋतु से हुई थी।
Trending Videos

विवाहिता के पति ने बताया कि मंगलवार की सुबह सुशील खेत में गया था। सास तीजा देवी ने बताया कि तीन साल का पौत्र रो रहा था। वह उसे बाहर घुमाने के लिए गई थी। सुशील ने बताया कि जब वह खेत से लौटा तो देखा कि ऋतु फंदे पर लटकी है। उसे नीचे उतारकर एक निजी अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। विवाहिता के भाई वकील यादव ने पुलिस को बताया कि शादी के एक साल बाद से ससुराल पक्ष के लोग 10 लाख रुपये दहेज की मांग कर रहे थे। आरोप लगाया कि पति सुशील, ससुर सियाराम, दादा मौलई, देवर सोनू और सास तीजा देवी मिलकर उसकी बहन पर दबाव डालते थे। मांग पूरी न होने पर उसे धमकी देते थे। प्रताड़ित करते थे। मंगलवार की सुबह उसकी बहन के देवर सोनू ने फोन करके सूचना दी कि ऋतु ने आत्महत्या कर ली है। सीओ नामेंद्र कुमार रावत ने बताया कि मंगलवार की सुबह किसी महिला ने डायल 112 पर सूचना दी थी। प्राथमिकी दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई के आरोप लगाने के बाद से पुलिस अब पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ससुराल पक्ष के लोग विवाहिता को प्रताडि़त करते थे या नहीं। यदि दहेज के लिए विवाहिता को प्रताडि़त किया जाता होगा तो आसपास के लोगों को जरूर परिवारिक कलह की जानकारी होगी। पुलिस अभी फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है कि विवाहिता की मौत किस कारण से हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed