{"_id":"6a0b3a12e91bb5f7ac09a87e","slug":"video-storm-wipes-out-tourism-luster-facilities-worth-lakhs-damaged-in-chandauli-2026-05-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"आंधी ने उजाड़ दी पर्यटन की चमक, लाखों की सुविधाएं क्षतिग्रस्त; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी ने उजाड़ दी पर्यटन की चमक, लाखों की सुविधाएं क्षतिग्रस्त; VIDEO
नौगढ़ जिले में 13 मई को आए भीषण आंधी-तूफान ने नौगढ़ क्षेत्र के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर भारी तबाही मचा दी। करोड़ों रुपये की लागत से विकसित औरवाटांड तथा छानपाथर जलप्रपात पर पर्यटकों की सुविधा के लिए बनाए गए कई ढांचे तेज हवाओं की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गए। इससे वन विभाग को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
औरवाटांड जलप्रपात पर स्थापित सुवेनियर शॉप, प्रशासनिक भवन (एडमिन ब्लॉक), विद्युत वायरिंग, टीन शेड और शौचालय की छतें तेज आंधी में उखड़ गईं। कई स्थानों पर लोहे की संरचनाएं मुड़ गईं और भवनों की छतें उड़कर दूर जा गिरीं। इससे पर्यटन स्थल की व्यवस्थाएं पूरी तरह प्रभावित हो गई हैं।
इसी प्रकार छानपाथर जलप्रपात के गौलाहट क्षेत्र में बने सुवेनियर शॉप और एडमिन ब्लॉक आंधी के कारण पूरी तरह धराशायी हो गए। यहां पर्यटकों के बैठने और अन्य सुविधाओं के लिए तैयार किए गए ढांचों को भी नुकसान पहुंचा है।
नौगढ़ क्षेत्र के औरवाटांड और छानपाथर जलप्रपात प्राकृतिक सुंदरता और रोमांच के कारण बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। ऐसे में सुविधाओं के क्षतिग्रस्त होने से पर्यटन गतिविधियों पर अस्थायी प्रभाव पड़ सकता है। हालांकि विभाग ने शीघ्र मरम्मत कर व्यवस्थाएं बहाल करने का भरोसा दिया है।
आंधी-तूफान के कारण पर्यटन स्थलों पर लगाए गए करोड़ों रुपये की लागत के ढांचों को व्यापक क्षति पहुंची है। वन विभाग द्वारा नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त सुविधाओं को जल्द से जल्द दुरुस्त कर पर्यटकों के लिए व्यवस्थाएं पुनः सुचारू की जाएंगी। - संजय श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।